ये स्टार्स हैं औरों से अलग..जो बात इनमें है किसी और में नहीं!

By Shweta

अक्सर हम खबरें पढ़ते हैं कि इस स्टार की हिंदी नहीं अच्छी है तो उस स्टार की हिंदी नहीं अच्छी है लेकिन वो लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वैसे हिंदी फिल्मों में काम करने का मतलब तो यही है कि हिंदी तो आनी ही आनी चाहिए भले कईयों को नहीं आती।

[Luck By Chance पहले थे कुछ और फिर बने सुपरस्टार..लेकिन हैं बेस्ट!]

आज हिंदी दिवस है और आज हम बिल्कुल भी उन स्टार्स की बात नहीं करेंगे जिनकी हिंदी अच्छी नहीं है और वो आज सुपरस्टार हैं बल्कि उन स्टार्स की बात करेंगे जिनका सानी हिंदी के मामले में कोई और स्टार नहीं हैं। ये स्टार फिल्मों की स्क्रिप्ट आज भी हिंदी में ही पढ़ते हैं। ये हिंदी में फिट थे इसलिए ये आज सुपरहिट हैं। इन स्टार्स का डॉयलोग बोलने या शब्दों का उच्चारण ही बता देता है कि ये औरों से काफी अलग हैं।

अब अगर हिंदी की बात करें तो पहला नाम अमिताभ बच्चन का ही आएगा। हिंदी भाषा का ज्ञान तो उन्हें अपने पिता से ही मिला था। अमिताभ सिर्फ हिंदी में अच्छे नहीं है बल्कि वो समय मिलने पर कविताएं लिखते भी हैं।

Amitabh bachchan

शाहरूख खान भी उन चुनिंदा स्टार्स में से हैं जिनकी हिंदी काफी अच्छी है। खासकर उनके समकालिन का उनकी टक्कर का कोई सुपरस्टार उनके सामने नहीं टिकता। वो दिल्ली में पले बढ़े और जामिया मीलिया के स्टूडेंट रह चुके हैं तो जाहिर है कि उनकी हिंदी परफेक्ट होगी।

मनोज बाजपेई भी चुनिंदा कलाकारों में से हैं जो हिंदी में काफी मजबूत हैं। उनकी एक्टिंग और डॉयलोग बोलने का अंदाज ही बता देता है कि उनकी हिंदी अच्छी है। मनोज बाजपेई भी अपनी स्क्रिप्ट हिंदी में ही पढ़ना पंसद करते हैं।

शबाना आजमी को हिंदी विरासत में मिली हैं। शायद आपको ना पता हो लेकिन उनके पिता कैफी आजमी उर्दू के काफी जाने माने कवि थे। शबना आजमी के टक्कर की अच्छी हिंदी बॉलीवुड में बहुत ही कम एक्ट्रेसेस की हैं।

अनुपम खेर भी अपनी शानदार हिंदी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें एक शानदार वक्ता भी कहा जाता है। अनुपम खेर और किरण खेर दोनों की ही हिंदी काफी अच्छी है।

आशुतोष राणा भी उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जो इस लिस्ट में आते हैं। उन्होंने संघर्ष और दुश्मन जैसी फिल्में की और लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया। दमदार आवाज, शानदार हिंदी और एक्टिंग की वजह से उन्हें हमेशा क्रिटिक्स ने सराहा है।

ओम पुरी भी अपने अच्छी हिंदी के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों से लेकर डॉयलोग तक में इस बात का पता बखूबी चलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X