'पापा कहते हैं बेटा नाम करेगा'..ऐसा नाम कि पापा-मम्मी भी रह गए पीछे!
आमिर खान की ही फिल्म का गाना है पापा कहते हैं बेटा नाम करेगा..बेटा हमारा ऐसा काम करेगा.. ये सही बात है कि हर पैरेंट्स यही चाहते हैं कि उनके बच्चे इतने आगे बढ़ जाएं कि उनसे भी अधिक सक्सेसफुल हो जाएं। लेकिन जरूरी नहीं कि हर पैरेंट्स की इच्छा पूरी हो जाए।
बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन सहित कई ऐसे स्टार्स हैं जिनका ये सपना पूरा नहीं हो सका लेकिन कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जिनके बच्चे उनसे कहीं ज्यादा आगे निकल गए और वो अपने बच्चों के नाम से पहचाने जाने लगे।
इस लिस्ट में पहला नाम आमिर खान का आता है। आमिर खान के पिता ताहिर खान भी एक्टर थे और प्रोड्यूसर भी। लेकिन उन्हें इस बाद का ज्यादा फक्र होगा कि उनके बेटे आमिर खान कहीं ज्यादा आगे निकल गए।

राकेश रोशन भी एक्टर थे लेकिन एक्टर से कहीं ज्यादा सक्सेसफुल वो डायरेक्टर बनकर हुए। कहो ना प्यार की सफलता के बाद से ही वो ऋतिक रोशन के पापा तौर पर आम लोगों में जाने जाने लगे और किसी पैरेंट्स के लिए इससे अच्छी बात क्या हो सकती है।
शाहिद कपूर भी पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। एक्टिंग के मामले में भले पंकज कपूर के टक्कर में कोई नहीं हो सकता लेकिन पॉपुलैरिटी और स्टारडम के मामले में वो मम्मी पापा दोनों से कहीं आगे जरूर हैं।
करिश्मा कपूर और करीना कपूर दोनों ही अपने मम्मी पापा दोनों से काफी बड़े स्टार हैं। उन्होंने कपूर का नाम जिस तरह आगे बढ़ाया वो काबिले तारीफ है।
शक्ति कपूर को भी इस बात का नाज जरूर होगा कि उनसे बड़ी सुपरस्टार उनकी बेटी श्रद्धा कपूर हैं जिनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान भी एक्ट्रेस थीं और महेश भट्ट के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन आलिया भट्ट को जिस तरह लोगों का प्यार इतनी कम उम्र से मिला है उसकी बात ही कुछ और है। महेश भट्ट कहते भी हैं कि आलिया भट्ट उनकी वंडर चाइल्ड हैं।
अब बात करते हैं नए सितारे टाइगर श्रॉफ की । इसमें कोई शक नहीं है कि जैकी श्रॉफ भी अपने जमाने के सुपरस्टार थे लेकिन जिस तरह से टाइगर श्रॉफ पहली ही फिल्म से पॉपुलर हुए और तीन फिल्मों से लगातार हिट होते जा रहे हैं उससे साफ है कि वो कई ज्यादा आगे बढ़ने वाले हैं। उनके एक्शन और डांसिंग के सब पहले से ही कायल हैं।


Click it and Unblock the Notifications





