बॉलीवुड के वो स्टार्स जो हैं खाने के शौकिन, जानिए क्या है उनकी पसंदीदा डिश
बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में हमेशा यह कहा जाता है कि खुद को मेंटेन रखने के लिए उन्हें काफी सख्त डाइटिंग करना पड़ता है। उन्हें अपने पसंदीदा फुड्स को बाय-बाय कहना पड़ता है। क्या आपको पता है बॉलीवुड स्टार्स के पसंदीदा फुड लिस्ट में कौन से डिश शामिल हैं, जिसे वे कभी ना नहीं कह पाते हैं। चलिए हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स से मिलवाते हैं जिन्हें खाना बहुत पसंद है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस को देसी खाना ही सबसे ज्यादा पसंद है। हालांकि प्रियंका विदेशी खानों का भी काफी शौकिन है लेकिन वह खुद को 'चाट पर्सन' करार देती हैं। बकौल प्रियंका उन्हें पंजाबी खाना मक्के दी रोटी और सरसो दा साग, पिज्जा और लसाग्ना बहुत पसंद है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण को खुद को फुडी का खिताब देना बहुत पसंद है। दीपिका मुख्य तौर पर दक्षिण भारतीय भोजन इडली-सांबर, रसम-राइस और फिल्टर कॉफी की शौकिन हैं।

सलमान खान
भाईजान सलमान खान को अपनी मां के हाथों की बनी बिरयानी पसंद है। बिरयानी के साथ ही सलमान को कबाब और मोदक बहुत पसंद है।

अभिषेक बच्चन
जूनियर बच्चन खाने के काफी शौकिन माने जाते हैं। अभिषेक बच्चन को स्पाइसी राजमा और चावल खाना बहुत पसंद है। इसके साथ अभिषेक के फेवरिट फूड की लिस्ट में बनाना चिप्स और स्पाइसी चिकेन करी भी शामिल है।

करीना कपूर खान
अपनी फिटनेस का हमेशा खास ख्याल रखने वाली बेबो खुद को घर का खाना-गर्ल बुलाती हैं। करीना को घर का बना कोई भी खाना बहुत पसंद है। करीना की पसंदीदा खाने की लिस्ट में चॉकलेट केक, इटालियन क्वीजीन जैसे पिज्जा और पास्ता शामिल है। करीना अक्सर अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर खाना खाते हुए अपनी फोटोज शेयर करती हैं।

अनुष्का शर्मा
फिल्म इंडस्ट्री की हीरोइनों के लिए कहा जाता है कि वे हमेशा नपा-तुला खाना ही खाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है अनुष्का शर्मा को ढेर सारी बटर के साथ बटर-चिकेन बहुत पसंद है। हालांकि अनुष्का बाहर के किसी भी खाने के बजाए घर में पका खाना खाना ही ज्यादा पसंद करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











