शाहरूख-सलमान ही क्यों..आगे झगड़े और भी हैं!
बॉलीवुड के कई स्टार्स रियल लाइफ में भी हीरोगिरी दिखाते हुए लोगों के साथ उलझ चुके हैं और हाथ भी उठा चुके हैं। हर बार इनकी गलती हो ऐसा भी नहीं है।
सैलिब्रिटी होने की कीमत भी इन्हें चुकानी पड़ती है। कई बार प्रशंसक बदतमीजी करते हैं तो कई बार कुछ पत्रकार तीखा सवाल पूछते हैं या इनके मना करने के बावजूद फोटो खींचते हैं।
[सलमान खान..अब तो गलती नहीं करते तो भी हो जाते हैं बदनाम!]
इससे ये गुस्से में आते हैं और कई बार आपा खो बैठते हैं। कुछ घटनाएं ऐसी भी घटी हैं जब ये आपस में ही उलझ लिए। अब हाल में हीं हनी सिंह और बादशाह दिल्ली में एक पार्टी में लड़ पड़े। आपको बता दें कि हनी सिंह ने हाल में ही खुद रो रॉल्स रॉयल्स और बादशाह को नैनो कहा था।
और जब दोनों आपस में मिले रही सही कसर भी पूरी कर दी।आइये आपको दिखाते और कुछ ऐसी हीं वाक्ये जब स्टारों ने घूंसे जमाएं, तमाचे मारे और गिरेबां पकड़ लिया।


Click it and Unblock the Notifications











