PICS: क्यों उड़ रहा है इस KHAN का मजाक.. अलग अंदाज में आए सामने!
हाल ही में फरदीन खान अचानक से ही सुर्खियों में छा गए हैं। जी हां, फरदीन खान.. मतलब सोच कर भी अजीब लगता है। क्योंकि ये काफी समय से लाइमलाइट से दूर रहे हैं। ना ही बॉलीवुड फिल्में, ना ही कोई इवेंट.. सालों से कहीं भी फरदीन नहीं दिखे हैं।
बहरहाल, अब जबकि फरदीन खान सामने आए हैं तो बिल्कुल ही अलग अंदाज में आए हैं। कभी चॉकलेटी बॉय का किरदार निभाने वाले एक्टर फरदीन खान का वजन अब काफी बढ़ चुका है। और इसी वजह से ट्विटर पर फरदीन का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।
PICS: करीना कपूर ने इस HOT एक्टर को किया था REJECT.. शाहिद की वजह से!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वे इन दिनों लंदन में रह रहे हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि फरदीन की लुक में कितना बदलाव आया है। कोई शक नहीं कि अब चाह कर भी फरदीन फिर से बॉलीवुड में एंट्री नहीं ले सकते। कम से कम इस लुक के साथ तो नहीं ही।
बहरहाल, सिर्फ फरदीन खान ही नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड स्टार्स ऐसे हैं, जिनके लुक्स में समय के साथ काफी बदलाव आया है। यहां आप देख सकते हैं उनकी तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











