देशभर के इन मंदिरों का चक्कर काटते हैं बॉलीवुड स्टार्स, कहीं आपसे तो नहीं टकराया कोई सेलिब्रिटी

Deepika padukone

कोई भी मन्नत मांगनी हो या किसी ख्वाहिश के पूरे होने पर भगवान का शुक्रिया अदा करना हो, आम से लेकर खास तक हर कोई मंदिरों के चक्कर काटते रहते हैं। खास तौर पर दिल जब दुःखी होता है तो लोग मंदिरों में भगवान के दर्शन करने जरूर जाते हैं। लोग सिर्फ अपने आसपास के ही नहीं बल्कि देशभर में फैले मंदिरों का चक्कर लगाते रहते हैं। सिर्फ आम ही नहीं सेलिब्रिटी भी अक्सर देशभर के विभिन्न मंदिरों में भगवान की पूजा और दर्शन करने पहुंचते हैं। तो अगली बार जब आप किसी प्रसिद्ध मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचे तो अपने आसपास एक बार नजर दौड़ाना बिल्कुल ना भूलें। ऐसा भी हो सकता है कि आपके ठीक बगल में ही खड़ा कोई सेलिब्रिटी भगवान से अपनी नयी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना या फिल्म के सफल होने पर भगवान का शुक्रिया अदा कर रहा हो।

आइए आपको बताते हैं कि कौन सा सेलिब्रिटी सबसे ज्यादा किस मंदिर में पहुंचता है :

दीपिका पादुकोण :

दीपिका पादुकोण :

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण अपनी हर फिल्म रिलीज होने से पहले मुंबई में भगवान सिद्धिविनायक के दर्शन करने जरूर पहुंचती हैं। माना जाता है कि दीपिका भगवान गणेश में बहुत विश्वास करती हैं। दीपिका फिल्मों के रिलीज होने से पहले भगवान सिद्धिविनायक का दर्शन करना अपना लकी चार्म मानती हैं। दीपिका का भगवान में विश्वास इस बात से भी पता चलता है कि अपनी शादी की पहली सालगिरह पर दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ किसी महंगे जगह पर छुट्टियां मनाने ना जाकर आंध्र प्रदेश के तिरुमला मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंची। लाल रंग की साड़ी में सजी दीपिका उस समय बला की खूबसूरत लग रही थी।

सारा अली खान :

सारा अली खान :

सारा अली खान ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिसे देश भर के मंदिरों में घूमना बहुत पसंद हैं। अपनी फिल्मों की शूटिंग से लेकर फिल्मों के प्रमोशन तक, सारा जब भी किसी दूसरे राज्य या शहर में जाती हैं, वहां के स्थानीय मंदिरों में जाना और वहां पूजा करना नहीं भूलती हैं। सारा अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अक्सर इन मंदिरों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

जाह्नवी कपूर :

जाह्नवी कपूर :

फिल्म 'मिली' स्टार जाह्नवी कपूर अक्सर तिरुमला तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर का आर्शिवाद और उनकी पूजा अर्चना करने जाती हैं। खास तौर पर अपनी मां दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के जन्मदिन पर जाह्नवी आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुमला तिरुपति मंदिर में जरूर जाती है। इससे पहले भी पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधानों में जाह्नवी कई बार तिरुमला तिरुपति मंदिर में नजर आ चुकी हैं।

यामी गौतम :

यामी गौतम :

यामी गौतम पति आदित्य धर के साथ अक्सर देश के किसी ना किसी मंदिर का दर्शन करने निकल पड़ती हैं। जब भी वह और आदित्य किसी काम में उलझे ना हो या फिल्मों की शूटिंग नहीं करते हैं, तब यामी गौतम मंदिरों में जाकर भगवान का दर्शन करने का मौका नहीं गंवाती हैं।

भूमि पेडनेकर :

भूमि पेडनेकर :

कुछ दिनों पहले ही भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि उनका परिवार गोवा के एक गांव के मंदिर 'पेडने' से काफी जुड़ा हुआ है। इंस्टाग्राम पर शेयर अपने पोस्ट में भूमि ने लिखा, "हमारा सबसे पहला लिखित रिकॉर्ड 1902 के रावलनाथ मंदिर की किताब में है।" भूमि मंदिरों में अक्सर भगवान के दर्शन के लिए जाती हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन :

ऐश्वर्या राय बच्चन :

दीपिका पादुकोण की तरह ही ऐश्वर्या राय बच्चन भी अक्सर भगवान विघ्नहर्ता के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर जाती रहती हैं। अपनी शादी की सालगिरह हो या पति-बेटी का जन्मदिन ऐश्वर्या राय भगवान सिद्धिविनायक का दर्शन करने जरूर जाती हैं। ऐश्वर्या त्योहारों और अपनी फिल्मों के रिलीज होने से पहले भी सिद्धिविनायक में भगवान गणेश का दर्शन व आर्शिवाद लेने जाती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X