तस्वीरें - रॉयल डिनर..और बॉलीवुड स्टार्स का शाही अंदाज!
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन पहली बार भारत दौरे पर आए और उन्होंने भारत दौरे की शुरूआत मुंबई से की। दोनों के सम्मान में आयोजित रॉयल डिनर में बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ने शिरकत की।
शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय ने दोनों का स्वागत किया। रॉयल डिनर मे शाहरूख और ऐश के अलावा सोनम कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, फरहान अख्तर सहित कई बड़े स्टार्स शामिल हुए ।
[ऐश्वर्या राय के पास एक ही OPTION...नाम है अजय देवगन...]
सभी स्टार्स दिखने में जहां एक से बढ़कर एक लग रहे थे वहीं प्रिंस विलियम और केट मिडलटन भी हमेशा की तरह रॉयल अंदाज में दिखे।केट जहां ब्लू गाउन जिसमें थोड़ा इंडियन टच भी था उसमें दिखीं तो प्रिंस भी हमेशा की तरह अपने परिचित अंदाज में दिखे।
इस मौके पर प्रिंस विलियम ने कहा कि वो और केट कई सालों से भारत आना चाहते थे लेकिन शादी और 2 बच्चों के होने के बाद वो भारत आ पाए। आप भी सितारों से सजी इस रॉयल डिनर की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications

