जब हीरो-विलेन नहीं कुछ और बनकर ही सलमान-शाहरूख ने की सबकी छुट्टी!
स्पोर्ट्स हमारे देश में एक ऐसी चीज है जो सबके दिलों में हमेशा बसता है। चाहे कुछ भी हो जाए लोग क्रिकेट से लेकर हॉकी तक में लोगों की दिलचस्पी उतनी ही होती है। खासकर क्रिकेट तो लगता है मानो लोगों के दिल में बसता हो। आज नेशनल स्पोर्ट्स डे है और ये हमारे लिए काफी मायने रखता है।
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है जिन्हें हॉकी का जादुगर भी कहा जाता है। इसलिए ये दिन वैसे भी बेहद खास है। बॉलीवुड के लिए भी स्पोर्ट्स काफी मायने रखता है। एक दो नहीं कई ऐसी फिल्में स्पोर्ट्स के उपर बन चुकी हैं और वो इतिहास भी रच चुकी हैं।
[ऐसे बनी सलमान खान की 300 करोड़ी फिल्म.. धमाका तो होना FINAL था..]
इस साल भी एक से बढ़कर एक स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्में आईं जिसमें सुलतान सबसे टॉप पर है तो अभी आमिर खान की दंगल बाकी है जिससे पूरी उम्मीद है कि फिल्म बहुत ही शानदार होगी। हमारे बॉलीवुड स्टार्स जब जब स्पोर्ट्समैन की भूमिका में दिखे लोगों ने पसंद किया।
आइए देखते हैं स्पोर्ट्स पर बनीं बॉलीवुड में कुछ बेहद शानदार फिल्में और देखिए कौन कौन से स्टार्स स्पोर्ट्समैन की भूमिका में शानदार दिखे।


Click it and Unblock the Notifications