मिस इंडिया 2016: फैशन + बॉलीवुड की हसीन शाम.. शाहरूख का जलवा
2016 का फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट खत्म हुए और कुछ खूबसूरत मॉडल मुंबई में एक्ट्रेस बनने के सपने की पहली कड़ी पार की। दिल्ली की प्रियदर्शिनी चटर्जी ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2016 के खिताब पर कब्जा जमाया।
जबरदस्त समारोह में शाहरुख खान ने प्रियदर्शिनी को विनर घोषित किया। प्रियदर्शनी चटर्जी विनर बनीं तो बेंगलुरू की सुश्रुति कृष्णा और लखनऊ की पंखुड़ी गिडवानी ने प्रथम और द्वितीय रनर अप का खिताब हासिल किया।
[ALERT: फ्लॉप होकर भी ब्लॉकबस्टर हैं ये फिल्में.. सलमान ने शाहरूख को छोड़ा पीछे!]
जज के पैनल में संजय दत्त, यामी गौतम, मनीष मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, कबीर खान,एमी जैकसन, सानिया मिर्जा और एकता कपूर जैसे फैशन और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हुए। इनके अलावा भी मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे।
शो को होस्ट करन जौहर और मनीष पॉल ने की।वरुण धवन ने समारोह में डांस परफॉर्मेंस दी। उनके अलावा अभिनेता शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री जैकेलिन फर्नांडिस ने भी मशहूर गानों पर परफॉर्मेंस दी।


Click it and Unblock the Notifications