Shahrukh Khan : बॉलीवुड के ये सितारे कभी नहीं देखते खुद की फिल्म, हैरान कर देगी वजह

shahid kapoor

दर्शकों को बॉलीवुड सेलेब्स की फिल्में देखने का बेसब्री से इंतजार होता है। खासतौर पर अगर फिल्में उनके फेवरेट स्टार्स की हो तो फिर कहना ही क्या। फैंस में अपने फेवरेट स्टार्स की फिल्में देखने की उत्सुकता कुछ ज्यादा ही होती है। फैंस भले ही अपने फेवरेट स्टार्स की फिल्में देखने के लिए इंतजार करें लेकिन बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं, जो अपनी खुद की फिल्म ही नहीं देखते हैं। इन स्टार्स को अपनी फिल्में देखना पसंद नहीं है। हालांकि बॉलीवुड के सारे एक्टर ऐसे नहीं हैं, लेकिन कुछ चुनिंदा एक्टर हैं जिन्हें अपनी फिल्में देखना सख्त नापसंद है।

आइए आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं :

शाहरुख खान :

शाहरुख खान :

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शाहरुख खान का है। शाहरुख खान के फैंस सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भरे हुए हैं। शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिये हैं। लेकिन शाहरुख को अपनी फिल्में देखना पसंद नहीं है। शाहरुख का कहना है कि वह अपनी हर फिल्म को अपने बच्चे की तरह मानते हैं। इसलिए फिल्म कैसी भी हो, वह उसे उतना ही प्यार देंगे। शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि वह किसी भी फिल्म को एक साथ बैठकर पूरी नहीं देखते हैं। बल्कि उसे छोटे-छोटे पार्ट्स में देख कर खत्म करते हैं।

बोमन ईरानी :

बोमन ईरानी :

फिल्म 'थ्री इडियट्स' का वायरस हो या 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का डॉ. अस्थाना, बोमन ईरानी अपने हर किरदार को हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन बोमन ईरानी को अपनी फिल्में देखना बिल्कुल पसंद नहीं है। एक बार उन्होंने बताया था, 'मैं खुद को लेकर काफी क्रिटिकल हूं। मैं खुद को स्क्रीन पर नहीं देख सकता। मैं अगर अपने आप को पर्दे पर देखूंगा तो खुद में ही कई कमियां निकाल दूंगा।'

शाहिद कपूर :

शाहिद कपूर :

बॉलीवुड के 'फर्जी' एक्टर शाहिद कपूर को उनके फैंस काफी प्यार करते हैं। शाहिद भले ही दूसरे एक्टर्स की फिल्में देख ले लेकिन शाहिद अपनी फिल्में नहीं देखते हैं। एक इंटरव्यू में शाहिद ने बताया था कि उनके करियर में ऐसी कई फिल्में हैं, जिसे देखकर वह अपना समय खराब नहीं करना चाहते हैं क्योंकि वह उनके लिए नहीं बनी थी। कभी-कभी अगर वह अपनी फिल्में देख भी लें तो यह सोचने बैठ जाते हैं कि यह उस स्तर की फिल्म नहीं है जिसे वह देखें।

जिमी शेरगिल :

जिमी शेरगिल :

बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल अब हिंदी फिल्मों से दूर पंजाबी फिल्मों में ज्यादा व्यस्त रहते हैं। हालांकि उन्हे कई वेबसीरीज में देखा जा चुका है। जिमी ने कई सारी अच्छी और हिट फिल्मों में काम किया है। शाहिद और शाहरुख की तरह ही जिमी कभी अपनी फिल्में देखना पसंद नहीं करते हैं। जिमी शेरगिल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मेरे पास अपनी फिल्म न देखने के कई वजहें हैं। मेरी फिल्म चाहे कितनी ही बड़ी क्यों न हो, लेकिन मैं अपनी ही फिल्में कभी नहीं देखता हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X