Dior Fashion Gala में जगमगाए सितारे, ईशा-राधिका मर्चेंट से लेकर विराट-अनुष्का ने लूटी महफिल

Dior Fashion Gala Pics: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर गुरुवार रात डायर फैशन गाला इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान इन स्टार्स का बेहद अलग और स्टाइलिश अंदाज भी नजर आया। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।
इस इवेंट में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा से लेकर ईशा अंबानी अपनी होने वाली भाभी राधिका मर्चेंट के साथ नजर आईं। तो वहीं, करिश्मा कपूर, सोनम कपूर, खुशी कपूर, अनन्या पांडे जैसा स्टार्स भी इस फैशन गाला में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इनके स्टाइलिश लुक्स को आप भी पंसद करेंगे।
आगे की स्लाइड्स पर देखें डायर फैशन गाला में पहुंचे स्टार्स की तस्वीरें-

विराट-अनुष्का की जोड़ी
अक्सर बेहद कम इवेंट्स में स्पॉट किए जाने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी डायर फैशन गाला में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। दोनों ने साथ में पापाराजी को पोज दिया और सबसे अधिक लाइमलाइट में रहे।

सोनम ने लूटी महफिल
न्यू मॉम सोनम कपूर गुलाबी रंग की आउटफिट में फैशन गाला इवेंट में पहुंची थीं। हमेशा की तरह सोनम कपूर के फैशन सेंस के सामने कोई टिकता नहीं नजर आया।

क्यूट खुशी कपूर
खुशी कपूर इवेंट में ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। खुशी कपूर इवेंट में बेहद क्यूट और स्टाइलिश लग रह थीं।

मसाबा गुप्ता
मसाबा गुप्ता डायर फैशन गाला में रेड कार्पेट पर ब्लैक आउटफिट में बेहद ग्लैमरस अंदाज में पहुंची थीं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है।

नई नवेली दुल्हन अथिया भी पहुंची
नई नवेली दुल्हन आथिया शेट्टी भी कुछ यूं ग्लैमरस अंदाज में डायर फैशन गाला में पहुंचीं। व्हाइट आउटफिट में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर भी डायर फैशन गाला में ग्रे कलर की आउटफिट में नजर आईं। इस दौरान उनकी खूबसूरती देखते बन रही थी।

ईशा-राधिका मर्चेंट पहुंचे साथ-साथ
इवेंट में सबसे अधिक लाइमलाइट में ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट रहीं। ननद-भाभी की ये जोड़ी साथ-साथ फैशन गाला में पहुंची थीं और दोनों ने अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक्स से महफिल लूट ली।

अर्जुन कपूर
हैंडसम हंक अर्जुन कपूर भी इस इवेंट में काफी हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, इसमें वो मलाइका अरोड़ा के साथ नहीं नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications