..................... जब फिल्म के सेट पर इन सुपरस्टार्स को पड़े तमाचे, इस कपूर को खाने पड़े थे 17 थप्पड़.. Bollywood stars like Anil Kapoor, Sunny Deol and Amitabh Bachchan Slapped on the film set - Hindi Filmibeat

जब फिल्म के सेट पर इन सुपरस्टार्स को पड़े तमाचे, इस कपूर को खाने पड़े थे 17 थप्पड़..

anil kapoor, sunny deol

फिल्म के सेट पर कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जो कि चर्चा में कभी ना कभी आ ही जाता है। इस वक्त एक रिपोर्ट सामने आई है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। जब भी हम किसी सुपरस्टार की बात करते है तो ये लगता है कि उनकी लाइफ किसी राजा का तरह ही होती है।

लेकिन इस वक्त जो रिपोर्ट सामने आई है वो आपको हैरान कर देगी। खबर हैं कि कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो कि फिल्म के सेट पर मार भी खाए हैं। जबकि एक ऐसा सितारा भी है जिसको करीब 17 तमाचे पड़े थे।

जी हां, इन सितारों के नामों में कई ऐसे नाम भी हैं जो कि आपको एक पल के लिए फ्रीज करने के लिए काफी है। आइए डालते हैं एक नजर उन सितारों पर जो कि फिल्म के सेट पर थप्पड़ खा चुके हैं।

अनिल कपूर

फिल्म परिंदा के सेट पर सुपरस्टार अनिल कपूर के साथ एक ऐसा किस्सा हुआ था जो कि आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म के सेट पर एक या दो नहीं बल्कि अनिल कपूर को 17 थप्पड़ खाने पड़े थे। इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ थे। शूटिंग के दौरान ये सीन हुआ था।

अमिताभ बच्चन

एक फिल्म के सेट पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को एक तमाचा वहीदा रहमान के द्वारा जड़ा गया था। इसका खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने किया था। इस दौरान अमिताभ बच्चन द कपिल शर्मा शो पर मौजद थे।

संजीव कुमार

मशहूर अभिनेता संजीव कुमार के साथ भी ये किस्सा हुआ था। उनको दिग्गज अभिनेत्री नूतन ने इसलिए तमाचा जड़ दिया था क्योंकि दोनों के अफेयर की खबरें अखबार में छप गईं थीँ। नूतन इस खबर से बुरी तरह भड़क गईँ थी।

सैफ अली खान

फिल्म कच्चे धागे के दौरान सैफ अली खान की पिटाई डायरेक्टर टीनू वर्मा ने कर दी थी। इस दौरान सैफ अली खान किसी सीन का शॉट नहीं दे पा रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन नजर आए थे।

तापसी पन्नू

अभिनेत्री तापसी को भी सेट पर एक थप्पड़ पड़ चुका है। हालांकि इस दौरान किसी तरह मसला नहीं हुआ था बल्कि सीन को परफेक्ट बनाने के लिए तापसी ने जानबूझकर तमाचा खाया था।

सनी देओल

सोहा अली खान के साथ सनी देओल एक सीन शूट कर रहे थे जिसमें उनको सनी देओल को तमाचा मारना था। हालांकि धोखे से उनसे तमाचा काफी तेज पड़ गया था।

Read more about: anil kapoor sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X