शाहरुख-सैफ करें ना करें...ये स्टार्स बन गए पापा लॉन्चर..कुछ हिट तो कुछ सुपरफ्लॉप
सैफ अली खान ने अपने एक बयान में कहा कि वो और उनकी बेटी दोनों प्रोफेशनल हैं और वो अपनी बेटी के लिए पापा लॉन्चर कभी नहीं बनने जाएंगे। इसका अर्थ है कि वो कभी भी अपनी बेटी सारा अली खान के करियर को संभालने के लिए फिल्में प्रोड्यूस करने नहीं जाएंगे।
सैफ अली खान ने पहले भी कह चुके हैं कि वो सिर्फ अपने बच्चों को सलाह दे सकते हैं और इसके अलावा वो कोई मदद नहीं कर सकते। शाहरुख खान ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि "मैं अपने बच्चों के करियर में इतनी मदद करूंगा कि जब वो हसेंगे तो उनके साथ मैं भी हसूंगा और जब वो रोएंगे और तकलीफ में होंगे तो मैं भी रोऊंगा। मुझे लगता है कि बतौर पैरेंट्स ये सबसे जरूरी है।"

लेकिन जरूरी नहीं कि हर कोई कुछ ऐसा ही सोचे। हमारे बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जिन्हें उनके पैरेंट्स ने लॉन्च किया है। इनमें से कुछ स्टार्स आज सुपरस्टार्स हैं तो कुछ एक्टर्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। बहरहाल आगे की स्लाइड्स में देखिए उन स्टार्स की लिस्ट जिन्हें उनके पैरेंट्स ने लॉन्च किया।


Click it and Unblock the Notifications











