दुर्गा पूजा के मौके पर पंडाल में लगा सितारों का जमावड़ा, जमकर हुई हंसी-ठिठोली और मस्ती
इस समय पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। लोग देवी मां के दरबार में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं तो वहीं, पूजा पंडाल में भी लोग बड़ी संख्या में इस साल घूमने जा रहे हैं। ऐसे में भला बॉलीवुड के पीछे रह सकता था। बॉलीवुड स्टार्स भी माता की भक्ति में लीन हैं।
नवरात्रि के अवसर पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने पूजा पंडाल में पहुंचकर देवी मां का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कई स्टार्स सोमवार को भी पंडाल में नजर आए। काजोल जहां पिछले कई दिन पंडाल में स्पॉट की गईं तो वहीं सोमवार को काजोल, जया बच्चन, निर्देशक अयान मुखर्जी समेत कई सितारे मौजूद थे।

इस दौरान सभी एक दूसरे के साथ काफी हंसी-ठिठोली करते और क्वालिटी समय बिताते भी नजर आए। आप भी देखें ये खास तस्वीरें-

काजोल-रानी मुखर्जी
काजोल और रानी मुखर्जी साड़ी में पूजा के पंडाल में देवी मां का आशीर्वाद लेने पहुंची। इस दौरान दोनों ही एक्ट्रेसेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। दोनों साथ में काफी हंसी-मजाक करते भी देखे गए।

रणबीर भी पहुंचे
रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' हाल ही में रिलीज हुई और हिट भी हुई है। रणबीर कपूर खुद भी पंडाल में अयान मुखर्जी के साथ पहुंचे।

अयान मुखर्जी-मौनी रॉय
निर्देशक अयान मुखर्जी और एक्ट्रेस मौनी रॉय भी पूजा के पंडाल में स्पॉट किए गए। मौनी रॉय ने इस दौरान सफेद साड़ी पहन रखा था और वो काफी सुंदर लग रही थीं।

दिखे सब साथ
इस दौरान काजोल, जया बच्चन, निर्देशक अयान मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी, रानी मुखर्जी औरत तनुजा समेत कई स्टार्स एक दूसरे से बातें करते और हंसी-मजाक करते नजर आए।

काजोल की प्यार भरी डांट
काजोल और जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पैपराजी के सामने काजोल, जया बच्चन से कह रही हैं- मास्क तो हटाना पड़ेगा चाहे कुछ भी हो जाए। खास बात यह है कि काजोल की इस प्यार भरी डांट के बाद जया बच्चन मास्क हटाकर हंसी-खुशी वहां मौजूद लोगों के साथ पोज देती नजर आईं।

साड़ी में लगीं खूबसूरत
पूजा के मौके पर सभी एक्ट्रेस साड़ी में नजर आईं। हर कोई दिखने में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

रणबीर-मौनी और अयान
इस दौरान ब्रह्मास्त्र की टीम भी पंडाल में देवी मां का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची। मौनी रॉय, अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया।


Click it and Unblock the Notifications