कल रात सितारों का जबरदस्त Dhamaka, शाहरुख की शानदार एंट्री, बाकी सब पड़ गए फीके
Recommended Video

हाल ही में हुए वॉग ब्यूटी अवॉर्ड 2018 के दौरान सितारों की जबरदस्त चकाचौंध देखने को मिली। कल रात वॉग अवॉर्ड ईवेंट में बॉलीवुड के बडे-बड़े स्टार्स पहुंचे। वहीं कई हस्तियों ने ये शाम अपने नाम कर ली। इस दौरान रेड कार्पेट पर कैटरीना कैफ, जाह्नवी कपूर, मल्लिका शेरावत, रिचा चड्ढा सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना कैफ, रवीना टंडन, यामी गौतम, शबाना आजमी, विद्या बालन, डेजी शाह, कंगना रनौत जैसी एक्ट्रेसेस ने जमकर जलवा दिखाया है।
[ब्रह्मास्त्र: मौनी रॉय बोली, मै इस फिल्म की अकेली विलेन हूं, बुल्गारिया में हो रही है शूटिंग]
वहीं इस शानदार शाम में कैमरों की निगाह रही शाहरुख खान और सैफ अली खान के दोस्ती भरे पलों पर। अवॉर्ड नाइट के दौरान दोनों सुपरस्टार लंबे समय तक बातें करते और एक दूसरे को गले लगाते नजर आए। जहां एक तरफ सैफ अली खान बढ़ी हुई दाढ़ी वाले लुक में शानदार नजर आए वहीं दूसरी तरफ ब्लैक सूट में शाहरुख खान को लोग बस देखते ही रह गए।

ईवेंट पर रेड गाउन में पहुंची कैटरीना को देखते ही कैमरों की निगाहें थम गईं वहीं जाह्नवी कपूर व्हाइट गाउन में किसी परी से कम खूबसूरत नजर नहीं आईं। आगे देखे कल रात हुई वॉग ब्यूटी अवॉर्ड 2018 की ईवेंट किस तरह सितारों की चकाचौंध से भरी रही और देखें ईवेंट पर पहुंचे स्टार्स का शानदार लुक-


Click it and Unblock the Notifications











