#Celebration..बॉलीवुड में छाए रहे गणपति..हर तरफ 'गणपति बप्पा मोरया'..
गणेश चतुर्थी पर हर तरफ गणेश जी ही छाए रहे। बॉलीवुड स्टार्स ने तहे दिल से उनका स्वागत किया और धूमधाम से इस पर्व को सोलिब्रेट किया। शायद ही कोई स्टार रह गए जो गणेश चतुर्थी पर अलग अंदाज मे नही दिखे।
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी गणपति का स्वागत हर साल की तरह किया गया लेकिन अफसोस इस साल सलमान खान गणपति पूजा में ट्यूबलाइट की शूटिंग की वजह से नहीं रह पाए और उन्हें गणेश चतुर्थी मिस करना पड़ा लेकिन उनके भांजे अहिल पहली गणेश चतुर्थी पर बेहद खुश नजर आए।

सलमान खान के घर कई स्टार्स पूजा में भाग लेने भी पहुंचे जिसमें करिश्मा कपूर, जेनेलिया डिसूजा भी शामिल थे। हर साल की तरह इस बार भी सलमान के घर पर लोगों का तांता लगा रहा।
सोहेल खान भी इस अवसर पर अपने घर के बाहर नजर आए। हालांकि अरबाज खान इस मौके पर नजर नही आए।
शिल्पा शेट्टी भी गणेश जी की पूजा पारंपरिक अंदाज में की। पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ वो इस अंदाज में बेहद खूबसूरत भी लग रही थीं।
सोनाली बेंद्रे भी अपने बेटे और पति गोल्डी बहल के साथ गणपति की ये तस्वीर शेयर की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोनाली बेंद्रे भी कुछ कम खूबसूरत नहीं लग रही थीं।
विवेक ओबरॉय भी इस अवसर पर बेहद खुश नजर आ रहे थे। अपने घर पर गणपति की पूजा उन्होंने कुछ इस अंदाज में की।
बॉलीवुड में गणेश जी का कोई सबसे बड़ा भक्त है तो वो हैं जितेंद्र और उनका पूरा परिवार। जितेंद्र और तुषार कपूर दोनों ही गणेश जी की पूजा हर साल की तरह पारंपरिक अंदाज में की। इस साल तो उनके लिए गणेश चतुर्थी और भी खास क्योंकि छोटे गणपति लक्ष्य का आगमन पहले ही हो चुका है।
गोविंदा भी अपने पूरे परिवार के साथ इस अवसर पर नजर आए। गोविंदा अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ नजर आए।
रणबीर कपूर सहित पूरे कपूर परिवार ने गणेश जी की पूजा आर के स्टूडियो में की। इस अवसर पर रणबीर ब्लू कुर्ते में बेहद स्मार्ट लग रहे थे।
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी अपने मां और बाकि परिवार वालों क ेसाथ गणेश चतुर्थी के अवसर पर इस अंदाज में नजर आईं।
सुशांत सिंह राजपूत ने ये तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की जिसमें वो गणेश जी की मूर्तियों के साथ नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications





















