जब अक्षय बने 'हाथी' तो करीना 'डॉगी'..अब सलमान करेंगे कुछ ऐसा!
बॉलीवुड फिल्मों के अलावा लोग एनिमेटेड फिल्मों को देखना हमारे देश में काफी पसंद करते हैं। कई एनिमेटेड फिल्में आई और खूब चली भी खासकर ये फिल्में तब चल जाती हैं जब इनमें आवाज यानि की फिल्म की डबिंग कोई बड़ बॉलीवुड स्टार कर दे।
बॉलीवुड स्टार्स हमेशा कुछ ना कुछ एक्सपेरीमेंट या नया करते रहते हैं। सलमान खान भी अब पहली बार कुछ अलग करने जा रहे हैं। दरअसल हमारे कई स्टार्स हैं जिन्होंने एनिमेटेड फिल्मों में अपनी आवाज दी लेकिन सलमान खान फिलहाल इस लिस्ट में नहीं थे।
[अजय-शाहरूख या आमिर-सनी देओल..स्टार्स आमने-सामने मतलब फिल्म सुपरहिट!]
अब सलमान खान भी इस लिस्ट में शामिल होने वाले हैं। दरअसल सलमान खान सुधीर मिश्रा की अगली एनिमेटेड फिल्म में हनुमान जी के कैरेक्टर को अपनी आवाज देने वाले हैं। अब सलमान खान फिल्म में अपनी आवाज देंगे तो फिल्म को पॉपुलैरिटी तो वैसे भी मिलेगी और फिल्म देखने में लोगों को मजा आएगा।
पहले भी कई सुपरस्टार्स एनिमेटेड फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। आगे की स्लाइड पर देखिए और जानिए कौन कौन से स्टार्स ने किन फिल्मों में अपनी आवाज दी।


Click it and Unblock the Notifications