सोशल मीडिया पर हल्ला हंगामा और गुस्सा..ये है स्टार्स का फंडा!
अब सेलीब्रिटी होना भी अपने आप में एक काम होता है। खुद को मेनटेन रखना, गुस्से को शांत रखना और नाप तौल कर बोलना उनकी मजबूरी होती ।लेकिन एक बात है जब से सोशल मीडिया पर स्टार्स एक्टिव हुए हैं उनकी असलियत कहीं ना कहीं जरूर सामने आ जाती है।
अब सुशांत सिंह राजपूत और अंकता लोखंडे की ही बात कर लीजिए। दोनों रिलेशनशिप में आए सबको सोशल मीडिया से पता चला फिर ब्रेकअप किए ये भी सोशल मीडिया पर खुकर सामने और इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत अपने ट्विटर एकाउंट को ही डीलिट कर डाला।
[सलमान-शाहरूख के 25 साल पर भारी पड़ा इनका 13 साल का करियर!]
ये हाल सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत का नहीं है। हो सकता है उनका सोशल अकाउंट डीलिट करने का कुछ और रहा हो लेकिन एक बात है कि ये रवैया उनके फैन्स को समझ नहीं आया।
इनके अलावा भी बॉलीवुड में कई सितारे हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर किसी भी चीज पर अपना अजीब व्यवहार दिखाते हैं।और तो और सबसे बड़ी बात ये है कि ये भी नहीं सोचते कि इससे उनका असली चेहरा लोगों को सामने आ जाता है और फैन्स भी भड़ास निकालने लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications