बॉलीवुड भी खुश..अजय देवगन सहित हर स्टार ने दी शाहिद को बधाई..
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत एक प्यारी सी बेटी के मम्मी पापा बने। शाहिद कपूर के फैन्स उन्हें कल से ही लगातार बधाइयां दे रहे है तो इधर बॉलीवुड स्टार्स भी लगातार शाहिद और मीरा तो पैरेंट्स कल्ब में शामिल होने की बधाइयां दे रहे हैं। आपको बता दें कि मीरा राजपूत ने कल बेटी को जन्म दिया।
मीरा राजपूत को मंगलवार को ही तबियत खराब होने की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनकी डिलीवरी सितंबर में होनी थी लेकिन कल ही हो गई। शाहिद ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और इसके बाद हर कोई उन्हें विश कर रहा ।

शाहिद कपूर ने इस अंदाज में बेटी होने की खुशी शेयर की । शाहिद कपूर शुरू से ही अपने बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड थे। उन्होंने कभी भी इस बात को नहीं छिपाई बल्कि सीधे तौर पर मीडिया को बता दिया कि वो बाप बनने वाला हैं।
सबसे शानदार अंदाज में शाहिद कपूर को फराह खान ने ही विश किया। उन्होंने सीधे कहा कि अगर कोई सलाह चाहिए जरूर पूछना मैं ट्रिपल क्वालिफाइड हूं।
करण जौहर भी शाहिद कपूर को विश किए और मीरा राजपूत को बेबी गर्ल के लिए बधाई दी। करण जौहर उन स्टार्स में से हैं हमेशा हमेशा कुछ भी हो बधाई देना नही ंभूलते।
अजय देवगन ने भी शाहिद कपूर को बधाई देते हुए कहा कि आज से आपका दिल आपका नहीं रहेगा। बता दें कि अजय देवगन भी अपनी बेटी न्यासा से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।
आलिया भट्ट ने शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को बधाई दी। आलिया शाहिद के साथ उड़ता पंजाब और शानदार में काम कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications









