अजय-शाहरूख या आमिर-सनी देओल..स्टार्स आमने-सामने मतलब फिल्म सुपरहिट!
बॉलीवुड में फिल्मों का भिड़ना हमेशा से एक जंग जीतने के बराबर रहा है। हालांकि कुछ साल पहले दो फिल्मों का भिड़ना इतनी बड़ी बात नहीं थी। अब भई साल में 52 हफ्तों और रिलीज़ होने वाली फिल्मों की संख्या 200 से ऊपर। ऐसे में दो फिल्मों का भिड़ना कोई बड़ी बात है क्या।
लेकिन पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड एक अच्छी कम्यूनिटी हो चुका है जहां कोर्ई सुपरस्टार किसी से नहीं भिड़ता है। हालांकि इस साल ऐसी ऋतिक रोशन-अक्षय कुमार, रणबीर कपूर-अजय देवगन (शिवाय और ए दिल मुश्किल) आमने सामने हैं । सुलतान और रईस मतलब शाहरूख और सलमान की टक्कर तो होते होते रह गई।
[एक RISK और निकल पड़ी सलमान से लेकर अक्षय कुमार की गाड़ी..]
दर्शक जिन्हें फिल्में देखना पसंद है वो अच्छी फिल्में देखने का चांस कभी भी नहीं छोड़ते। अक्षय कुमार की रूस्तम भी ऐसी फिल्म है जिसमें सबको पहले से ही पता है की अक्षय कुमार इस फिल्म में शानदार लगने वाले हैं तो ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो काफी सालों से बन रही है और ऋतिक की फिल्म है तो अच्छी फिल्म की गारंटी तो वैसे भी है।
लेकिन हां दोनों ही फिल्मों में कौन हारेगा और कौन जीतेगा की रेस लगी है।बस इसलिए हमने सोचा कि बॉलीवुड फैन्स को ये याद दिलाना काफी ज़रूरी है कि बॉलीवुड में पहले भी अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन की तरह बड़े सुपरस्टार्स आमने सामने हो चुके हैं। आप भी देखिए कब कब सुपरस्टार्स का बॉक्स ऑफिस पर हुआ आमना सामना।


Click it and Unblock the Notifications