छोटे से रोल में ही जब सारी 'लाइमलाइट' ले गए सलमान खान-अक्षय कुमार!
ढिशुम रिलीज हो गई और फिल्म के बारे में लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया आई है लेकिन एक चीज जिसकी सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है वो है अक्षय कुमार का फिल्म में कैमियो रोल। अक्षय कुमार ने स्पेशल अपीयरेंस में ही फिल्म में जान डाल दी।
फिल्म में वरूण धवन और जॉन अब्राह्म हैं लेकिन सारी लाइमलाइट अक्षय कुमार के खाते में चली गई। अक्षय कुमार पहले भी दिल तो पागल है में कैमियो रोल में दिख चुके हैं। कैमियो में या स्पेशल अपीयरेंस में किसी बड़े स्टार को देखने का अलग ही मजा होता है।
[ईमानदार ऑफिसर..क्रांतिकरी या योद्धा..परफेक्ट इंडियन मतलब अजय देवगन!]
जैसे पीके फिल्म के समय किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई थी की फिल्म में रणबीर कपूर का भी स्पेशल अपीयरेंस है और जब अचानक से परदे पर रणबीर कपूर दिखे तो ये किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
वैसे तो बॉलीवुड में कैमियो रोल्स हमेशा स्टार करते हैं लेकिन कुछ स्टार्स ने इतने बेहतरीन कैमियो रोल किए उन्हें तारीफ तो मिली ही और दर्शकों को काफी मजा आया। आगे की स्लाइड्स पर देखिए फिल्मों में बेस्ट कैमियो रोल।


Click it and Unblock the Notifications