क्रिकेट के 'सुपरस्टार' का दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स.. इस अंदाज में PICS
सचिन तेंदुलकर की फिल्म सचिन अ बिलियन ड्रीम्स के प्रीमियर में बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। देखिए तस्वीरें।
सचिन तेंदुलकर की फिल्म सचिन अ बिलियन ड्रीम्स इस सप्ताह फिल्म की रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं आखिर इतने सालों तक सचिन देश के असल मायनों में सुपरस्टार बनकर रहे हैं। फिल्म अब जब रिलीज के लिए तैयार है तो सचिन की फिल्म के प्रीमियर में कई स्टार्स पहुंचे।
[ ना बंगला..ना गाड़ी..प्रभास इससे हैं Obsessed..खर्च कर डाले करोड़ो ]
फिल्म के प्रीमियर में स्टार्स के साथ क्रिकेटर्स भी पहुंचे। पूरी टीम इंडिया बिल्कुल एक ही अंदाज में नजर आई। धोनी से लेकर युवराज तक फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे तो वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी फिल्म के प्रीमियर के लिए काफी एक्साइटेड दिखे।

शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन सहित लगभग सभी बड़े स्टार्स इस दौरान शामिल हुए।मुकेश अंबानी भी इस दौरान नजर आए। जाहिर है सचिन तेंदुलकर एक ऐसा नाम है जिन्हें खेलते देखना एक अलग ही अानंद देता था। भले उन्होंने सन्यास ले लिया हो लेकिन लोगों के दिल में वो आज भी हैं।
देखिए बॉलवुड स्टार्स की सचिन अ बिलियन ड्रीम्स की तस्वीर।


Click it and Unblock the Notifications











