सिर्फ एक मेगास्टार जस्टिन बीबर ..सारे सुपरस्टार तो बस फैन थे
बॉलीवुड स्टार्स जो जस्टिन बीबर के कंसर्ट में नजर आए। आप भी देखिए तस्वीरें।
जस्टिन बीबर भारत आए और उनका भारतीय फैन्स ने दिल खोलकर स्वागत किया । उनकी परफॉर्मेंस देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हुई। लोग उनकी परफॉर्मेंस पर झूमने के लिए मजबूर हो गए। सिर्फ आम लोग क्या खास लोग भी उनके सामने आम ही नजर आ रहे थे।
अब जब सामने पूरी दुनिया का सबसे बड़ा परफॉर्मर खड़ा हो जिसके पीछे पूरी दुनिया पागल है तो जाहिर है कि हमारे सुपरस्टार्स भी बाकियों से अलग नहीं है। जस्टिन बीबर के कंसर्ट में चार चांद बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स भी पहुंचे।

जी हां सितारों का ये हुजुम देखन लायक था। हर कोई मस्ती के मूड में नजर आ रहे थे। जस्टिन बीबर ने वाकई सबका दिल जीत लिया । जो फैन्स उनका शो देखने नहीं पहुंच पाए वो भी सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से पल पल की जानकारी ले रहे ते।
जस्टिन बीबर अगली बार फिर भारत आने का वादा किया और उम्मीद है वो अपना वादा जरूर निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











