एक डॉयरेक्टर और सितारों का जमावड़ा...सिर्फ मस्ती और धमाल!
तन्नु वेड्स मन्नु, रांझणा जैसी हिट फिल्में देने वाले आनंद एल रॉय का बर्थ डे था तो सितारों का हुजुम उमड़ पड़ा। शाहरूख खान से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिव्या दत्ता सहित कई स्टार्स पहुंचे। कंगना रनौत भी पार्टी में मौजूद रही।
[अक्षय कुमार की बेस्ट फ्रेंड..तस्वीरें भी शानदार...परफेक्ट कपल!]
बर्थडे पर पार्टी देना और अपने खास दोस्तों को बुलाना बॉलीवुड का पुराना चलन है।आनंद एल रॉय ने अपना 45वां बर्थडे मनाया।शाहरूख खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा कंगना रनौत, अदिती राव हैदरी भी पार्टी में शामिल हुई। कंगना रनौत ब्लू ड्रेस में काफी सुंदर लग रही थीं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा भी कैजुअल कपड़ो में काफी स्मार्ट लग रहे थे तो साथ हुमा कुरैशी और शाकिब सलीम का तो अपना अलग ही स्टाइल स्टेटमेंट है। आपको बता दें कि फिलहाल भले ही उन्होंने किसी बड़े सुपरस्टार के साथ काम नहीं किया लेकिन उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए शाहरूख खान को साइन किया है।
आनंद एल राय शाहरूख खान की काफी तारीफ करते भी दिखे।उन्होंने ये भी कहा की 'शाहरूख खान को चैलेंज लेना पसंद है इसलिए उन्हें शाहरूख हमेशा से पसंद हैं। उनके साथ काम करने में काफी मजा आएगा' फिलहाल आगे की स्लाइड पर आप भी देखिए इस बर्थ डे पार्टी की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications