#Pics-खान-बच्चन-कपूर सभी नजर आए साथ-साथ..पार्टी मूड और स्टाइलिश अवतार!
एक बार फिर बॉलीवुड के सितारे खासकर कपूर-बच्चन से लेकर करण जौहर तक साथ में नजर आए। मौका भी खास था दरअसल ऋषि कपूर की छोटी बहन रीमा जैन का कल 60वां जन्मदिन था। इस मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स एक साथ नजर आए।
रीमा जैन भले कोई बॉलीवुड स्टार ना हो लेकिन बॉलीवुड में उन की अच्छी खासी इमेज है। वो हर पेज थ्री पार्टी में नजर आती हैं और स्टार से उनकी अच्छी खासी बनती है। उनके जन्मदिन के मौके पर कई सितारे नजर आए। सैफ अली खान भी करीना कपूर के साथ कुछ इस अंदाज में दिखे।

अपने दामाद सैफ अली खान के साथ रणधीर कपूर। वैसे ससुर और दामाद की ये तस्वीर वाकई काफी अच्छी है।
करीना कपूर जब से प्रेग्नेंट हुई हैं तब से उनकी ड्रेसिंग की हमेशा तारीफ हो रही है। अपनी बुआ के जन्मदिन पर भी वो काफी अच्छी लग रही थीं।
करण जौहर और श्वेता बच्चन साथ साथ दिखे। आपको बता दें कि श्वेता बच्चन की शादी भी ऋषि कपूर की बहन रितु नंदा के बेटे से हुई है।
अमिताभ बच्चन भी रीमा जैन के बर्थडे बैश में अपने चिर परिचित अंदाज में पहुंचे।
पापा सुनील शेट्टी और मम्मी के साथ अथैया शेट्टी भी काफी सेक्सी अंदाज में दिखीं।
करिश्मा कपूर भी इस मौके पर काफी खूबसूरत लग रही थीं।
अमृता अरोड़ा करीना की बेस्ट फ्रेंड हैं और धीरे धीरे वो कपूर फैमिली में सबसे क्लोज हो गई हैं। वो भी इस मौके पर बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आईं।
जया बच्चन और श्वेता बच्चन पार्टी में साथ साथ पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications







