'बदरी' की सक्सेस पार्टी में दिखीं वरुण की गर्लफ्रेंड, तस्वीरों में देखें पहुंचे कई सितारे
हाल ही में रिलीज हुई बद्रीनाथ की दुलहनिया लोगों को काफी पसंद आई है। अब तक इस फिल्म ने करीब 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं इस फिल्म की सफलता के लिए इसकी सक्सेस पार्टी ऑर्गेनाइज की गई।
फिल्म की सक्सेस पर जुहू में एक पार्टी रखी गई, जिसमें स्टारकास्ट से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद रहे। इस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर करन जौहर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, कृति सेनन, आदित्य रॉय कपूर, सैयामी खेर, चंकी पांडे समेत कई स्टार्स नजर आए। वहीं पार्टी में वरुण की खास मेहमान भी पहूंची।
बता दें कि वरुण आलिया की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया पिछले हफ्ते रिलीज हुई है। इस फिल्म में वरुण और आलिया रोमांस करते नजर आए थे। वरुण आलिया की ये क्यूट कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। जिसके बाद इस फिल्म ने जमकर कमाई की है। जिसके बाद खुश से फूले नहीं समा रहे मेकर्स ने फिल्म के लिए सक्सेस पार्टी आयोजित की। इस पार्टी में वरुण की खास मेहमान के साथ कई सितारे पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखें इस पार्टी में पहुंचे और कौन-कौन से सितारे और कौन हैं वरुण की खास मेहमान-


Click it and Unblock the Notifications