स्टार्स की उड़े होश जब सामने आया असली 'गौरव'
किसी भी बॉलीवुड स्टार की जिंदगी में सबसे ज्यादा अहमियत उनके फैन्स की होती है। फैन्स की अहमियत इसलिए होती है क्योंकि ये फैन ही हैं जो स्टार को बनाते हैं।
अगर गुस्सा आ जाए तो मिनटों में स्टारडम खत्म इसलिए कहा जाता है कि स्टार्स कुछ भी करते हैं अपने फैन्स को ध्यान में रखकर करते हैं। और इनका रिश्ता भी बड़ा अजीब होता है। कब फैन सर पे बिठ ले और कब उतार दे कोई नहीं जानता।
[एक..दो..नहीं 10 फिल्मों का हॉलीवुड कनेक्शन!]
शुक्रवार को शाहरूख खान की फिल्म फैन आ रही है। फैन भी एक स्टार और उसके एक फैन की कहानी है।यह फिल्म फैन और स्टार के कड़वे-मीठे रिश्ते पर बेस्ड है। वैसे, रियल लाइफ में भी कई बार सुपरस्टार्स का ऐसे फैन्स से सामना हो जाता है जो कभी सिरदर्द बन जाते हैं तो कभी फैन्सके उपर उन्हें प्यार आ जाता है।
जैसे सलमान खान अपनी 6 साल की छोटी सी फैन को अपने फिल्म में इंट्री दे रहे हैं तो बजरंगी भाईजान में भी उनके डुप्लीकेट ने उनका फ्लैश बैक में रोल प्ले किया था। आइये आपको दिखाते हैं फैन्स और स्टार्स के बीच ऐसे हीं किस्से जब स्टार कभी गुस्सा हुए तो कभी इमोशनल।


Click it and Unblock the Notifications