सलमान नहीं, इन पर फिदा थीं 'दबंग गर्ल'.. तो इस सुपरस्टार पर आया सलमान का 'दिल'!
अमूमन अधिकतर लड़के लड़िकयों के कोई ना कोई क्रश बॉलीवुड सेलिब्रिटी ही होते हैं।लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ नॉर्मल लोगों के साथ ही ऐसा होता है हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस मामले में कुछ कम नहीं है।जब वो खुद छोटे थे तो उनका भी कोई ना कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी क्रश रह चुका है।
[एकता कपूर ने दी एंट्री और अजय देवगन के सहारे निकल पड़ा इस एक्ट्रेस का करियर!]
ये जानना वाकई काफी मजेदार है कि किस बॉलीवुड सेलिब्रिटी का कौन सा स्टार क्रश रह चुका है। अब चलिए बात सलमान खान से ही शुरू करते हैं। सलमान खान के बारे में अगर आप सोच रहे हैं कि उनकी पहली क्रश संगीता बिजलानी या ऐश्वर्या राय होंगी तो ऐसा नहीं है, उनका पहला क्रश हेमा मालिनी थीं, हो गए ना शॉक्ड लेकिन बचपन में सलमान खान की क्रश हेमा मालिनी थीं।

सलमान खान की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा तो कहो ना प्यार है के रिलीज होते ही ऋतिक रोशन पर फिदा हो गई थीं। सोनाक्षी सिन्हा के बचपन में ऋतिक रोशन उनके क्रश हुआ करते थे।
सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा नहीं श्रद्धा कपूर के भी बचपन में क्रश ऋतिक रोशन ही थे। है ना मजेदार..ऋतिक रोशन को भी जब ये पता चला होगा को कम खुश नहीं हुए होंगे।
रणबीर कपूर जब छोटे थे तब माधुरी दीक्षित उनकी पहली क्रश थीं और जब उन्हें ये जवानी है दिवानी में माधुरी के साथ डांस करने का मौका मिला तो खुशी के मारे उछल पड़े। यहां तक कि इस गाने में माधुरी को किस करने का सीन नहीं था और रणबीर के कहने पर इसे रखा गया।
अर्जुन कपूर की बचपन की क्रश कोई और नहीं करीना कपूर थीं जिनके साथ उनकी फिल्म की एंड का भी आ चुकी है।
आयुष्मान खुराना भी कुछ कम नहीं थे, बॉलीवुड की सबसे क्यूट और बबली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा उनके क्रश थे और ये बात वो कई बार बोल चुके हैं।
इमरान खान की पसंद तो इस मामले में काफी हटकर है। मामू आमिर खान के साथ जूही चावला को देखकर उन्हें जूही चावला से ही प्यार हो गया था और वही उनकी पहली क्रश भी थीं।
खूबसूरत और बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक चित्रांगदा सिंह के फौजी के ही दिनों से पहले क्रश शाहरूख खान थे। शाहरूख खान चित्रांगदा सिंह के अलावा भी शायद ही कोई एक्ट्रेस होंगी जिनके कभी ना कभी क्रश नहीं रहे होंगे।


Click it and Unblock the Notifications






