पंचतत्व में विलीन हुए विनोद खन्ना..श्रद्धांजलि देने पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स
बॉलीवुड स्टार्स ने विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए ।
अपने जमाने के दिग्गज फिल्म अभिनेता और सांसद विनोद खन्ना का गुरुवार सुबह एक अस्पताल में निधन हो गया। 'अमर अकबर एंथनी', 'कुर्बानी' और 'इंसाफ' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार भूमिका के लिए मशहूर इस अभिनेता ने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।
उनकी मौत की खबर आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। महानायक अमिताभ बच्चन इंटरव्यू बीच में छोड़ उनके परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे। ऋषि कपूर ने भी उन्हें याद किया।
[दो सुपरस्टार्स.. और तगड़ी दोस्ती.. एक ही दिन कहा दुनिया को अलविदा!]
विनोद खन्ना का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम को ही मुंबई में उनके परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान फिल्म जगत के उनके कई दोस्त और अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद थीं। अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, गुलजार और डैनी डेंगजोंग्पा आदि शामिल हुए।
आगे की स्लाइड्स में देखिए विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications