ये हैं Same to same..इतना कि पहचानना भी हो जाए मुश्किल!
बॉलीवुड में कई स्टार हैं जो उतने हिट नहीं हुए जितने उनके भाई बहन हुए। लोगों ने एक को काफी प्यार दिया तो एक को पसंद नहीं कर पाए। संजय कपूर भी उन स्टार्स में से ही एक हैं। अनिल कपूर अपने जमाने के काफी हिट एक्टर रहे हैं और आज भी लोग उनको देखना पसंद करते हैं। संजय कपूर भी सिर्फ तुम जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
[कुछ भी बन जाएं..DON से CHEF तक..सिर्फ यही लग सकते हैं शानदार]
दरअसल संजय कपूर आज अपना 51वां बर्थडे मना रहे हैं। भले संजय कपूर फिल्मों में ज्यादा नहीं चले लेकिन संजय कपूर बिजनस की दुनिया में काफी नाम चुके हैं और पार्टियों में भी अक्सर वो नजर आते हैं। संजय कपूर और उनकी वाइफ महीप कपूर का अच्छा खासा बड़ा सर्कल है।
संजय कपूर की एक और खास बात है कि संजय कपूर और अनिल कपूर बिल्कुल एक जैसे दिखते हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि अनिल कपूर मूंछे रखते हैं और संजय कपूर नहीं रखते। वैसे अनिल कपूर संजय कपूर इकलौते स्टार नहीं है जो बिल्कुल एक जैसे दिखते हैं।

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान और उनके भाई साजिद खान भी बिल्कुल एक जैसे दिखते हैं।ये दोनों तो सिर्फ चेहरे से नहीं ऐसे भी बात करने के तरीके से लेकर हंसने का अंदाज भी एक जैसा है।
अनुपम खेर और उनके भाई राजू खेर भी बिल्कुल एक जैसे दिखते हैं। राजू खेर भी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं और अगर आप उनकी तस्वीर ऐसे देख लें तो पहचान नहीं पाएंगे कि ये अनुपर खेर नहीं हैं।
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी भी बॉलीवुड की स्टार सिस्टर्स हैं।वो भी दिखने में बिल्कुल एक जैसी हैं। स्माइल से लेकर लुक्स तक लेकिन हां फिटनेस में शिल्पा शेट्टी फिटनेस और फिगर में उनसे बीस जरूर हैं।
बंगाली स्टार्स रिया सेन और राइमा सेन में शायद ही तस्वीर देखकर अंतर बता पाएं या सही सही बता पाएं कि कौन रिया सेन हैं और राइमा सेन।
संजय दत्त और उनकी सबसे छोटी बहन प्रिया दत्त भी इस लिस्ट में शामिल हैं। प्रिया दत्त और संजय दत्त काफी हद तक एक जैसे दिखते हैं भले प्रिया फिल्मों में ना आकर राजनीति में चली गईं।
राकेश रोशन और संगीतकार राजेश रोशन भी हमेशा से एक जैसे दिखते हैं।
रघु और राजीव काफी पॉपुलर टीवी स्टार्स हैं और उन्हें तस्वीरों में क्या सामने से भी कोई ना पहचान पाए की कौन रघु हैं और कौन राजीव।


Click it and Unblock the Notifications






