तस्वीरें - जेल के अंदर हों या बाहर.. सुपरस्टार रहे हैं संजय दत्त
फिल्म अभिनेता संजय दत्त महाराष्ट्र की यरवडा जेल से गुरुवार सुबह रिहा हो जाएंगे। संजय दत्त 12 मार्च, 1993 के मुंबई विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के लिए पांच साल की बची सजा काटने के बाद रिहा होंगे।
[सुपरस्टार एक्ट्रेस.. ऐसी बदली शक्ल, फैंस भी हैरान रह गए!]
संजय 25 फरवरी को सुबह लगभग नौ बजे जेल से बाहर आएंगे और उनकी पत्नी मान्यता, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य उनको लेने यरवदा जेल पहुंचेंगे। संजय दत्त की सजा उनके अच्छे बर्ताव की वजह से कम कर दी गई इसलिए वो तय सजा से पहले हीं रिहा हो जाएंगे।
ये संजय दत्त के फैन्स के लिेए काफी बड़ा खुशी का मौका तो साथ हीं बॉलीवुड में संजय के दोस्त जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। संजय दत्त की जिंदगी शुरू से हीं काफी कंट्रेवर्सियल रही है।
[शाहरूख, अजय देवगन ही नहीं.. फिल्मों से अलग इनके भी हैं शौक]
कभी ड्रग के आदि हुए तो कभी शादियों के लेकर और सबसे ज्यादा मुंबई विस्फोट मामले में हथियार रखने को लेकर। देखिए संजय दत्त की अब तक की कुछ अनदेखी तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications












