..................... Bollywood stars kids who exactly look like their parents - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड को मिलेगा दूसरा शाहरूख...लेकिन सलमान का चांस नहीं...

By Shweta

काफी समय पहले सलमान खान की एक फिल्म ये है जलवा जो 2002 में आई थी, उस फिल्म का एक गाना था कि मैं तो हूं अपने पापा की कार्बन कॉपी..ये गाना हमारे बॉलीवुड के कई स्टार पर बहुत सटीक बैठता है।बी-टाउन कई ऐसे पैरेंट्स और बच्चों की जोड़ियां हैं जो हुबहु अपने मम्मी-पापा जैसे दिखते हैं।

हो सकता है आपने पहले कभी ध्यान नहीं दिया हो लेकिन अगर आप इन तस्वीरों को देखेंगे तो यही कहेंगे कि सच में ये बिल्कुल अपने पापा या मम्मी जैसे दिखते हैं वो भी इतना कि आप भी चकरा जाएं। इनके मम्मी पापा आज स्टार हैं तो ये भी आने वाले सुपरस्टार हैं इसमें कोई शक नहीं है।

[ये हैं शब्दों की दुनिया के नए बादशाह..बस दिलों में छा जाते हैं!]

इसमें कोई शक नहीं है कि बॉलीवुड को दूसरा शाहरूख खान, सैफ अली खान मिलने वाला है । अब इस लिस्ट में फिलहाल तो सलमान खान का चांस नहीं दिख रहा लेकिन सलमान खान के फैन्स को उम्मीद जरूर है कि वो शादी करेंगे और जूनियर सलमान आएगा।

अब अबराम को ही देख लीजिए वो इस हद तक शाहरूख खान जैसे लगते हैं कि आप शाहरूख की बचपन की तस्वीर देखकर कहेंगे की ये तो अबराम ही हैं।

Star kids exactly looks like their parents

आर्यन खान भी बिल्कुल यंग शाहरूख खान दिखते हैं। उनकी स्माइल से लेकर आखें तक शाहरूख जैसी हैं और खुद शाहरूख खान भी इस बात को कहते हैं।

आर्यन अगर शाहरूख खान जैसे दिखते हैं तो सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली भी बिल्कुल पापा की कार्बन कॉपी हैं।

अगर आर्यन खान सैफ अली खान जैसे हुबहू दिखते हैं तो सैफ अली खान की बेटी सारा भी बिल्कुल अपनी मम्मी अमृता सिंह जैसी दिखती हैं।

अजय देवगन के बेटी न्यासा देवगन भी दिखने के मामले में मम्मी पर नहीं बल्कि पापा अजय देवगन पर गई हैं।

इमरान खान की बेटी इमारा खान भी बिल्कुल अपने पापा पर गई हैं, उतनी ही क्यूट सी।

शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान भी इस मामले में कुछ कम नहीं हैं। वो भी अपनी खूबसूरत मम्मी शिल्पा शेट्टी पर गए हैं।

संजय दत्त के बेटे शाहरान भी अपने पापा की कार्बन कॉपी लगते हैं।आप संजय दत्त की बचपन की तस्वीर देखेंगे तो बोलेंगे कि किस कदर एक से दिखते हैं।

आमिर खान के बेटे आजाद राव भी बिल्कुल अपने पापा पर ही गए हैं। वो तो क्यूट भी पापा आमिर खान जितने ही लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X