..................... Bollywood star kids who are away from stardom and limelight - Hindi Filmibeat

ना अबराम जैसा स्टारडम ना आराध्या जैसी लाइमलाइट..लेकिन ये भी कुछ कम नहीं!

By Shweta

बॉलीवुड में स्टार किड्स ऐसे हैं जो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अबराम का आता है और दूसरा आराध्या बच्चन का। शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय कितनी ही कोशिश कर लें दोनों के बारे कुछ ना कुछ खबरें आती ही रहती हैं।

अबराम तो क्यूट भी इतने हैं कि जहां जाते हैं अभी से ही छा जाते हैं। मीडिया क्या लोग भी उनके बारे में बार बार पढ़ना चाहते हैं। लेकिन कई स्टार किड्स ऐसे भी हैं जो दिखने में काफी क्यूट हैं लेकिन उनके पैरेंट्स उन्हें मीडिया से दूर रखते हैं।

इस लिस्ट में पहला नाम आमिर खान के बेटे आजाद खान का आता है।आजाद दिखने में काफी क्यूट हैं लेकिन आमिर खान इन्हें मीडिया और कैमरों से काफी दूर रखते हैं। आजाद खासकर सिर्फ किसी खेल से जुड़े कार्यक्रम या मैच के दौरान नजर आते हैं।

Aamir khan

आमिर खान के अलावा अजय देवगन भी अपने 6 साल के बेटे युग को मीडिया से काफी दूर रखते हैं। उनकी बेटी अब बड़ी हो गई हैं वरना न्यासा भी मीडिया से काफी दूर रहती थीं।

अक्षय कुमार अपनी बेटी को खासकर मीडिया से दूर रखते हैं। वो या ट्विकंल खन्ना ट्विटर या किसी भी सोशल साइट पर नितारा की तस्वीरें नहीं डालते।

सोहेल खान के बेटे योहान चाचू सलमान खान के तो खास फेवरिट हैं। सलमान खान योहान को लिए अक्सर पब्लिक प्लेस या घर में नजर आते हैं लेकिन इनकी तस्वीरें कम ही मीडिया में आती हैं वही सलमान खान के भांजे और अर्पिता के बेटे अहिल हमेशा खबरों में बने रहते हैं।

माधुरी दीक्षित भी अपने दोनों बच्चों को मीडिया की नजरों से दूर ही रखती हैं। कभी कभी ही इनके बच्चे कहीं नजर आते हैं।

करिश्मा कपूर के बच्चे कियान कपूर और समायरा भी लाइमलाइट से दूर रहते हैं। दोनों ही दिखने में काफी क्यूट लगते हैं खासकर करिश्मा के बेटे बिल्कुल करिश्मा कपूर की ही तरह दिखते हैं।

शिल्पा शेट्टी की कोशिश तो पूरी रहती है कि वो मीडिया की चकाचौंध से बेटे को दूर रखें लेकिन फिर भी कभी-कभी उनकी तस्वीरें आ ही जाती हैं।

इमरान खान की बेटी इमारा भी इस भी सिर्फ 2 साल की हैं लेकिन कभी कभी ही इमरान खान इन्हें लेकर पब्लिकली या मीडिया के सामने लाने से बचते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X