बॉलीवुड के इन स्टार किड्स के प्यार के हैं चारों तरफ चर्चे, सिर्फ अनन्या पांडे हुईं लिस्ट से OUT!

Bollywood Star Kids

बॉलीवुड के कई स्टार किड्स हैं जो किसी ना किसी वजह से इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। कई स्टार किड्स अपनी डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं तो कई फिल्मों को लेकर। लेकिन, एक चीज सभी स्टार किड्स में इन दिनों आम है वो है उनका रिलेशनशिप स्टेट्स। सभी स्टार किड्स इन दिनों अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में हैं।

फिर चाहे हम आर्यन खान की बात करें या फिर सारा अली खान से लेकर अंशुला कपूर तक की। ऐसा लग रहा है कि, धीरे-धीरे सभी प्यार की गिरफ्त में पड़ने जा रहे हैं। हालांकि, इस लिस्ट में अनन्या पांडे से लेकर शनाया कपूर और सुहाना खान जैसे स्टार किड्स शामिल नहीं हैं।

तो हम भी उन स्टार किड्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो लगातार अपने रिलेशनशिप की वजह से खबरों में छाए हुए हैं। आप भी डालें एक नजर-

आर्यन खान-नोरा फतेही

आर्यन खान-नोरा फतेही

आर्यन खान और नोरा फतेही के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर आर्यन खान और नोरा फतेही की कॉमन लोगों के साथ एक ही दिन की तस्वीरें वायरल हो रही है जिसकी वजह से दोनों की डेटिंग को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है।

जाहन्वी कपूर-शिखर पहारिया

जाहन्वी कपूर-शिखर पहारिया

जाहन्वी कपूर और शिखर पहारिया एक बार फिर रिलेशनशिप में हैं। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने कुछ महीनों पहले बातचीत शुरू की और दोनों ने एक बार फिर साथ आने का फैसला किया।

सारा अली खान-शुभमन गिल

सारा अली खान-शुभमन गिल

सारा अली खान और शुभमन गिल की डेटिंग की खबरें भी लंबे समय से सुर्खियों में हैं। दोनों को कई बार साथ में भी स्पॉट किया गया है। हालांकि, इन्होंने भी अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है।

नव्या नवेली नंदा- सिद्धांत चतुर्वेदी

नव्या नवेली नंदा- सिद्धांत चतुर्वेदी

नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी के रोमांस की चर्चा सबसे पहले सोशल मीडिया पर शुरू हुई थी। दोनों ने कभी भी खुलकर इस बारे में बात नहीं की है। हाल ही में सिद्धांत चतुर्वेदी ने माना था कि वो पहले सिंगल थे।

कर्णेश शर्मा-तृप्ति डिमरी

कर्णेश शर्मा-तृप्ति डिमरी

अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा और तृप्ति डिमरी की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरों पर लगभग मुहर लग गई है। तृप्ति डिमरी अनुष्का शर्मा के भाई के कर्नेश के दो प्रोजेक्ट का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के रिलेशनशिप में होने की खबरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक दूसरे को पिछले साल से डेट करना शुरू किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X