..................... Bollywood singer alisha chinai sing made in india song and popular overnight - Hindi Filmibeat

एक गाने से रातों-रात छा गई थी ये सिंगर, 59 साल की उम्र में लाइमलाइट से हैं दूर, बदला पूरा लुक

alisha chinai

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे सिंगर्स हैं जो कि लोगों के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन आज हम आपको 90 के दशक की अलीशा चिनॉय के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने ज्यादातर एल्बम के गाने गए थे। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में भी काफी बेहतरीन गाने गए जो कि काफी ज्यादा हिट भी हुए।

लेकिन अब अलीशा चिनॉय काफी ज्यादा बदल चुकी है और इंडस्ट्री में भी कम नजर आती है। हालांकि अपने फ्रेंड्स के लिए वह सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव नजर आती है। वह एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती है। 90 के दशक में उन्हें क्वीन ऑफ इंडिपॉप के नाम से जाना जाता था। साल 1985 में जादू नाम से उनकी एक एल्बम रिलीज हुई जिससे कि उन्होंने डेब्यू किया।

अलीशा चिनॉय ने फिल्म एमआर इंडिया का सुपरहिट गाना कांटे नहीं कटते ये दिन और रात को किशोर कुमार के साथ में अपनी आवाज दी थी। इस गाने को अनिल कपूर और श्रीदेवी पर फिर माया गया था जो कि काफी पसंद भी किया गया था। लेकिन साल 1995 में रिलीज हुआ मेड इन इंडिया गाना अलीशा चिनॉय के करियर का सबसे बेस्ट गाना साबित हुआ। इस गाने को अनु मलिक ने कंपोज किया था। अलीशा और मिलिंद सोमन दोनों ने इस पर एक्ट भी किया था।

अलीशा चिनॉय ने तेरे इश्क में नाचेंगे, अकेली में आई और लाल-लाल तेरे गाल गाल जैसे मशहूर गाने गाए हैं। 90 के दशक में वह हाईएस्ट पेड सिंगर्स में शुमार हो गई थी। बाद में उन्होंने अनु मलिक पर उत्पीड़न के आरोप लगाए और 27 लाख के मुआवजे की मांग की। हालांकि अनु मलिक ने इस आप पर खंडन करते हुए सिंगर पर मानहानि का केस कर दिया। अलीशा के करियर का ग्राफ यही से गिरता चला गया। हालांकि बाद में यह विवाद खत्म हो गया।

फिर अलीशा चिनॉय ने इश्क विश्क में अनु मलिक के साथ में काम किया था। दोनों को इंडियन आइडल जैसे रियलिटी शोज में जज के तौर पर भी देखा गया था। साल 2000 में भी अलीशा चिनॉय ने काफी बेहतरीन गाने गाए। हालांकि सिंगर ने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे और ओवरऑल उनका करियर हिट साबित हुआ। अब वह 59 साल की हो चुकी है और सिंगिंग की दुनिया से दूर है।

Read more about: alisha chinai features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X