..................... Bollywood's biggest Diwali clash Secret Superstar robot sequel - Hindi Filmibeat

#ScoreCard: 2017 का महाक्लैश...अक्षय, अजय, सलमान सबका निकला दीवाला!

अक्षय कुमार और आमिर खान बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाले हैं और दीवाली 2017 पर दोनों के बीच घमासान होगा। अब देखना ये है कि दीवाली पर किसका दीवाला निकलेगा और कौन पटाखे फोड़ेगा।

जब आमिर खान अपने पर आते हैं तो ऐसे ही आते हैं। आजकल उनकी और शाहरूख खान की ये तस्वीरें तो पहले से ही चर्चा में है। ऊपर से इस दोस्ती के साथ काफी कुछ बदल गया है।

दरअसल, आमिर खान पहले अपनी फिल्म 4 अगस्त को आ रही थी। लेकिन फिर अक्षय कुमार और शाहरूख खान 11 अगस्त को भिड़ रहे हैं तो आमिर ने अपनी फिल्म उठा के दीवाली पर खिसका दी है।

secret-superstar-vs-akshay-kumar

अब कल से वैसे भी आमिर खान की दंगल के बदले अक्षय कुमार की रूस्तम को अवार्ड मिलने पर चर्चा हो रही है। इस बयान के बाद तो अक्षय कुमार कौड़ी के भाव धुल भी गए।

और अब आमिर खान अपनी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार दीवाली पर अक्षय कुमार स्टारर 2.0 के साथ रिलीज़ करने वाले हैं। अब 2.0 रोबोट का सीक्वल है और 350 करोड़ की फिल्म है।

वहीं आमिर खान ब्लॉकबस्टर खान हैं। जब वो 70 करोड़ की दंगल को 350 करोड़ पहुंचा सकते हैं तो सोचिए सीक्रेट सुपरस्टार में उनका लंबा सा कैमियो क्या गुल खिलाएगा।

वैसे भी अक्षय कुमार हों, अजय देवगन हों या फिर सलमान खान, दीवाली पर आजतक सबका दीवाला निकल चुका है। वहीं आमिर के लिए ये दीवाली डेब्यू होगा। जानिए अब तक का दीवाली स्कोर कार्ड -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X