इश्क में शाहरूख का गेरूआ, सलमान की हीरोपंती....इनके आगे फेल
बॉलीवुड और प्यार हमेशा साथ साथ चलते हैं। और कुछ भी कहिए गानों से अच्छा साथी कोई नहीं होता। 2015 में भी बॉलीवुड में रोमांस भारी रहा और कई गानों ने तहलका मचाया।
लेकिन कुछ भी कहिए, रोमांस तो वही है जो दिल को छू जाए। सलमान खान के मैं हूं हीरो तेरा ने धमाका किया तो शाहरूख के गेरूआ ने प्यार के रंगों से भरने की कोशिश की।
लेकिन 2015 में प्यार का रंग एक ही गाना चढ़ा पाया और वो था दम लगाके हईशा का मोह मोह के धागे। वहीं 2016 शुरू हो चुका है और वैलेंटाइन वीक पर दो रोमांटिक फिल्में रिलीज़ हुईं। सनम रे और फितूर।
लेकिन दोनों में ही रोमांस दो गानों के आगे फीका पड़ चुका है। पहला है फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी का तेरे बिन और दूसरा है अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट का सोच।
पहले गाने में जहां सोनू निगम और श्रेया घोषाल की जुगलबंदी ने जादू बिखेरा है वहीं दूसरी में अरिजित सिंह का जलवा है। बहरहाल, आप हाल फिलहाल की बेस्ट रोमांटिक प्लेलिस्ट सुनिए यहां -


Click it and Unblock the Notifications
