बिग बी जैसे बड़े सितारों संग किया काम, एक्टिंग के लिए छोड़ा घर, इस एक्टर का बेटा भी बना सुपरस्टार

Jeevan

Bollywood Villain Jeevan: वैसे तो हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सारे एक्टर्स थे जिन्होंने विलेन के किरदार में काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की। लेकिन आज हम आपको 70 से 80 के दशक के एक पॉप्युलर विलेन के बारे में बताने वाले हैं। जो अपना सपना पूरा करने के लिए घर से भाग कर मुंबई आए। वह अपनी बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए भी काफी पसंद किए गए।

इस अभिनेता ने सिर्फ 3 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था और अपने जीवन में बहुत ज्यादा संघर्ष करने के बाद में एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया। इतना ही नहीं इन्होंने जीनत अमान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों के साथ में भी काम किया। अगर आप अभी तक इस अभिनेता को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि साल 1935 में खूंखार विलेन के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर जीवन हैं।

उन्होंने विलेन का किरदार इतने बेहतरीन तरीके से निभाया था कि एक महिला ने सरेआम उनकी पिटाई कर डाली थी। ज्यादातर उन्होंने अपने करियर में विलेन के ही किरदार निभाए। वह बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे और इसके चलते अपना सपना पूरा करने के लिए वह घर छोड़कर मुंबई चले आए। लेकिन 60 और 70 के दशक में जीवन हर एक फिल्म में बहुत ही जरूरी होने लग गए थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जीवन के बेटे और बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर किरण कुमार भी एक्टिंग की ही करियर में अपना हाथ आजमा रहे हैं। उन्होंने शुरुआती करियर में विलेन के ही किरदार निभाए। हालांकि फिर पॉजिटिव किरदारों पर शिफ्ट हो गए। बता दें कि एक्टर को शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'धड़कन' में उनके पिता की किरदार में देखा गया था। किरण ने अपने करियर में टीवी पर भी काम किया।

More from Filmibeat

Read more about: jeevan features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X