एक और 'ब्लॉकबस्टर' फिल्म फाइनल..फिलहाल शाहरूख, अजय हैं BEST

By Shweta

भारत में लोग फिल्मों के कितने शौकिन है, इसका अंदाजा यहां हर साल बनने वाली फिल्मों से ही लगाया जा सकता है कि यहां हर साल अलग अलग सब्जेक्ट और अलग अलग जोनर पर फिल्में बनती हैं। जिन्हें देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं।लेकिन ये फिल्में भी कही न कहीं से इंस्पायर होती हैं। दरअसल बॉलीवुड में अभी तक कई फिल्में बनी है उनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो किताबों पर आधारित है या फिर यूं कहें कि जिनकी कहानियां मशहूर किताबों से ली जाती हैं।

[सलमान नहीं, इन पर फिदा थीं 'दबंग गर्ल'.. तो इस सुपरस्टार पर आया सलमान का 'दिल'!]

अब नॉवेल पर बनी फिल्मों का क्रेज कुछ ऐसा है कि चेतन भगत कि नोवेल वन इंडियन गर्ल अभी लॉन्च भी नहीं है और फिल्म के कंगना रनौत को कास्ट करने की खबरें आ रही हैंं।रिर्पोर्ट आ रही है कि कंगना फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ चुकी हैं और फिल्म के लिए हां भी कर दी हैं।शाहरूख खान, अजय देवगन और आमिर खान सहित कई स्टार्स नॉवेल बेस्ड फिल्में कर चुके हैं। देखिए कुछ और फिल्में जो पॉपुलर हैं और नॉवेल बेस्ड भी।

Novel based movies

साल 2002 में आई फिल्म देवदास की कहानी शरतचंद चट्टोपध्याय के मशहूर उपन्यास 'देवदास' पर आधारित थी। ये फिल्म उस समय की महंगी फिल्मों में से एक थी शाहरुख खान, एश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के आलीशान सेट ने काफी चर्चा बटोरी थी।

ये फिल्म शरतचंद चट्टोपाध्याय के प्रसिद्ध नॉवेल 'परिणीता' पर बनाई गई थी। इस फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान, संजय दत्त और विद्या बालन मुख्य भूमिका में थे। साल 2005 में आई इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था।

रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लूटेरा भी द लास्ट लीफ पर बनी हुई है

टू स्टेट्स भी चेतन भगत की ही नॉवेल पर बनी फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर थे।

साल 2004 में आई इस फिल्म का निर्देशन जाने माने फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने किया था। फिल्म की कहानी शेक्सपियर के उपन्यास 'मैकबेथ' पर आधारित थी। इस फ़िल्म के लिए इरफ़ान ख़ान को कई अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म थ्री इडियट्स मशहूर लेखक चेतन भगत के नॉवेल 'फाइव पॉइंट समवन' पर आधारित थी। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े थे। आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी ने अपने अभियन से चार चांद लगा दिए थे।

साल 2006 में आई विशाल भारद्वाज की फिल्म ओमकारा शेक्सपियर के नॉवेल 'ऑथेलो' पर आधारित थी। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर और सैफ़ अली ख़ान जैसे कई बड़े सितारे थे।

गुरू दत्त की साहब बीवी और गुलाम भी उपन्यास से ली गई थी।

भारतीय सिनेमा में ये फिल्म मील के पत्थर के समान है और इस फिल्म में देवानंद और वहीदा रहमान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्म आर. के. नारायण के उपन्यास 'गाइड' पर आधारित थी।उपन्यास की तरह इस फिल्म ने भी काफी लोकप्रियता हासिल की थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X