जब नॉनवेज को लेकर डब्बा बंद हो गई थी संजय दत्त-अजय देवगन की फिल्म, जानें क्या था मामला

Sanjay Dutt-Ajay Devgn movie was shelved due to non veg food: अजय देवगन और संजय दत्त दशकों से एक दूसरे के दोस्त हैं। दोनों कुछ फिल्मों में साथ में भी नजर आ चुके हैं। दोनों को साथ में दर्शक देखना पसंद करते हैं। 2000 के शुरुआती समय में मिलन लूथरिया दोनों को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते थे।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अजय देवगन और संजय दत्त की यह फिल्म नॉनवेज खाने की वजह से डिब्बाबंद हो गई थी। कई फिल्मों में साथ काम करने वाले अजय देवगन के साथ मिलन लूथरिया तब 'बीहड़' नाम की एक फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में लगे थे। इस फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त साथ-साथ स्क्रीन शेयर करने वाले थे।
इस फिल्म की कहानी से लेकर शूटिंग लोकेशन तक तय हो गई थी। इसी सिलसिले में बात करने के लिए मिलन लूथरिया प्रोड्यूसर बब्लू पचीसिया के ऑफिस पहुंचे। लंच का समय था इसलिए मिलन लूथरिया ने इसी दौरान खाना ऑर्डर किया। खाने में उन्होंने नॉनवेज ऑर्डर किया था।
तब मिलन लूथरिया को ये नहीं पता था कि बब्लू के ऑफिस में नॉनवेज खाने पर पूरी तरह पाबंदी है। मिलन लंच कर रहे थे और बब्लू पचीसिया तभी उनके पास पहुंच गए थे। मिलन को नॉनवेज खाते देख बब्लू बुरी तरह भड़क गए। खाने को लेकर दोनों के बीच बातचीत काफी ज्यादा बढ़ गई थी।
इसके बाद यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। मिलन लूथरिया ने कभी आधिकारिक तौर पर इसके बारे में बात नहीं की और ना इस घटना का जिक्र किया था। बता दें कि अजय देवगन और मिलन लूथरिया 'कच्चे धागे', 'चोरी चोरी', 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई', 'बादशाहो' में साथ काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











