OUCH: सलमान की ईद और अक्षय कुमार की देशभक्ति....सब धरा रह गया!
2017 में सलमान खान का बॉक्स ऑफिस हो या अक्षय कुमार का सबको लगा है बड़ा झटका। लेकिन झटका देने से ज़्यादा बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा झूठ पकड़ लिया है।
बाहुबली 2 तेज़ी से 2000 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है लेकिन हर दिन फिल्म ने बॉलीवुड का एक अंधविश्वास तोड़ा है। हमारे यहां अंधविश्वास बहुत होता है। जैसे कि लोग अपना नाम बदल लेते हैं।
कोई नाम में एक A जोड़ लेता है तो कोई घटा लेता है। कोई स्पेलिंग ही अजीब कर लेता है। करण जौहर की फिल्म केवल के से शुरू होती है तो आर बाल्कि की फिल्म में अमिताभ बच्चन का होना अनिवार्य़ है।

बहरहाल, ये सब तो चलिए इमोशनल बातें हो गईं लेकिन बाहुबली 2 ने बॉलीवुड के कई ठोस नियम की ऐसी की तैसी कर दी। वो नियम जो थे तो फर्ज़ी पर जिनका पालन बॉलीवुड हाथ पैर धोकर करता था।
अब फिल्म चल जाए या ना चले, इन नियमों को बदलने की कोशिश किसी ने नहीं की। लेकिन बाहुबली 2 ने एक एक दिन, एक एक नियम की धज्जियां उड़ा दीं।
और अब बॉलीवुड को सोचने की ज़रूरत है कि क्या वाकई ये नियम किसी काम के थे। बहरहाल, आप जानिए बॉलीवुड के 15 वहम जिनकी बाहुबली 2 ने धज्जियां उड़ा दीं -


Click it and Unblock the Notifications