वैलेंटाइन वीक में मोहब्बत नहीं, सिर्फ होगी तकरार

वैलेंटाइन वीक में तीन थ्रिलर फिल्में देंगी दस्तक होगा अक्षय कुमारी की जाली एलएबी से सामना।

By Prachi Dixit

रियलस्टिक फिल्मों ने बॉलीवुड में प्यार के मौसम की विदाई कर दी है। यह हम नहीं बल्कि आगामी फिल्मों के गणित बयान कर रहे हैं। इस बार वैलेंटाइन सप्ताह में सिनेमाघरों में प्यार के फूल नहीं खिलेंगे। वैलेंटाइन डे पर दर्शकों को इस बार एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस की सौगात मिलेगी। दस फऱवरी को जहां जॉली एलएलबी 2 से अक्षय कुमार स्टेट के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। वहीं 14 फरवरी के पास तीन अलग तरह की फिल्में दस्तक दे रही हैं।

Bollywood-movies-to-release-this-valentine-week

इन फिल्मों में एक्शन है, ड्रामा है, सस्पेंस है, एक्शन है...कुल मिलाकर सब कुछ है जो एक कमर्शियल बॉलीवुड फिल्म में होना चाहिए, लेकिन अगर कुछ नहीं है तो वो है प्यार। अब प्यार के मौसम में प्यार का सूखा पड़ जाए तो देखने में भी अजीब लगता है और सुनने में भी। हालांकि पहले वैलेंटाइन पर दर्शकों को सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन का रोमांस परोसा जाने वाला था - राबता नाम की फिल्म में। लेकिन फिल्म पोस्टपोन कर दी गई।

रईस, काबिल खत्म.. 10 दिनों में अब होगा अक्षय कुमार का DHAMAKA

वहीं अगर पिछले साल के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर ध्यान दें तो प्यार, इश्क, मोहब्बत जैसे लफ्ज़ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाए थे। आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फितूर बेतहाशा प्रमोशन के बावजूद औंधे मुंह गिरी ,वहीं पुलकित सम्राट यामी गौतम - उर्वशी रौतेला स्टारर लव ट्राएंगल सनम रे देखकर दर्शक बस कुछ समझ ही नहीं पाए।

हालांकि इस बार बॉलीवुड वैलेंटाइन वीक पर बहुत ही अलग एक्सपेरिमेंट कर रहा है। जानिए क्या है वैलेंटाइन वीक में रिलीज़ हो रही इन तीन फिल्मों की खासियत-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X