..................... Bollywood movies to release in 2023, Akshay Kumar, Hrithik, Ranbir, Salman Khan already locked big dates | 2023 में रिलीज होने वाली फिल्में- अक्षय कुमार, सलमान खान से लेकर दीपिका, रणबीर की फिल्में लॉक, देंखे LiST - Hindi Filmibeat

2023 के लिए लॉक ये बड़ी फिल्में- अक्षय कुमार, सलमान खान से लेकर दीपिका, रणबीर LIST में शामिल

फिल्मों के मामले में साल 2022 पूरी तरह से लॉक हो चुका है। एक के बाद एक लगभग हर हफ्ते फिल्मों की लाइन लगी है। पिछले दो सालों से टलती फिल्में भी अब रिलीज हो रही है, लिहाजा कई बड़ी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने को विवश हैं। वहीं, कई निर्माता- निर्देशकों ने अब सीधे साल 2023 की बड़ी तारीखों को लॉक कर लिया है।

जहां ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण 26 जनवरी को फाइटर के साथ साल की शुरुआत करेंगे, वहीं सलमान खान, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ की फिल्में भी 2023 के लिए फाइनल हो चुकी हैं। कोई शक नहीं आने वाला साल काफी धमाकेदार होने वाला है।

bollywood-movies-to-release-in-2023

सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन की कुछ फिल्में भी 2023 के लिए लगभग फाइनल मानी जा रही हैं, लेकिन इन फिल्मों की रिलीज डेट पर फिलहाल मोहर नहीं लगाया गया है। लिहाजा, इस लिस्ट में हमने उन्हीं फिल्मों को शामिल किया है, जिसके रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया गया है।

यहां देंखे साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट-

लव रंजन की फिल्म

लव रंजन की फिल्म

रिलीज डेट - 26 जनवरी 2023

लव रंजन अपनी आगामी रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म साल 2023 तक ले जा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी फाइनल है। फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है और गुलशन कुमार व भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

फाइटर

फाइटर

रिलीज डेट- 26 जनवरी 2023

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर इस एक्शन फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रिलीज डेट- 10 फरवरी 2023

करण जौहर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट,धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी मुख्य किरदारों में हैं।फिल्म की कहानी एक बंगाली लड़की और एक पंजाबी लड़के के बीच की लव स्टोरी है।

बुल

बुल

रिलीज डेट- 7 अप्रैल 2023

आदित्य निंबालकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहिद कपूर होंगे। फिलहाल बाकी स्टारकास्ट की घोषणा नहीं की गई है। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

कभी ईद कभी दिवाली

कभी ईद कभी दिवाली

रिलीज डेट- ईद 2023

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन की ये फिल्म ने 2023 की ईद को लॉक कर लिया है। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े फाइनल हैं।

एनिमल

एनिमल

रिलीज डेट- 11 अगस्त 2023

रणबीर कपूर, परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज होगी। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बड़े मियां छोटे मियां

बड़े मियां छोटे मियां

रिलीज डेट- क्रिसमस 2023

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर 'बड़े मियां छोटे मियां' की घोषणा कर दी गई है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म साल 2023 के क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं वाशु भगनानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X