2022 में रिलीज होने वाली फिल्में- अक्षय कुमार, अजय देवगन से लेकर प्रभास, दीपिका की फिल्में लॉक, देंखे LiST
साल 2021 को खत्म होने में लगभग 3 महीने रह गए हैं, लेकिन अभी भी देश में पूरी ऑक्यूपेंसी के साथ सिनेमाघर नहीं खोले गए हैं। कुछ फिल्मों को थियेटर्स में रिलीज किया गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन औसत से भी कम रहा है। लिहाजा, कई निर्माता- निर्देशकों ने अब सीधे साल 2022 की बड़ी तारीखों को लॉक कर लिया है।
2022 में जहां अक्षय कुमार 26 जनवरी को बच्चन पांडे के साथ साल की शुरुआत करेंगे, वहीं अजय देवगन, ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर, प्रभास, दीपिका पादुकोण की फिल्में भी 2022 के लिए फाइनल हो चुकी हैं।

सलमान खान की 'टाइगर 3' और शाहरुख खान की पठान भी 2022 के लिए फाइनल है, लेकिन इन फिल्मों की रिलीज डेट पर फिलहाल मोहर नहीं लगाया गया है। लिहाजा, इस लिस्ट में हमने उन्हीं फिल्मों को शामिल किया है, जिसके रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया गया है।
जहां 26 जनवरी अक्षय कुमार ने लॉक किया, वहां दशहरा पर आ रही है रणबीर कपूर की एनिमल.. खास बात है कि 2022 में वरुण धवन और प्रभास की फिल्मों का जबरदस्त क्लैश भी देखा जाएगा।
यहां देंखे साल 2022 में रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट-

राधे श्याम
रिलीज डेट- 14 जनवरी 2022
प्रभाष और पूजा हेगड़े अभिनीत रोमांटिक ड्रामा 'राधे श्याम' 2022 मकर संक्रांति पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित यह प्रेम कहानी तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।

बच्चन पांडे
रिलीज डेट- 26 जनवरी 2022
फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सैनन, जैकलीन फर्नाडीज, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर, अभिमन्यु सिंह और अरशद वारसी अहम किरदारों में दिखेंगे।

एक विलेन रिटर्न्स
रिलीज डेट- 11 फरवरी 2022
जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया स्टारर इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर हैं एकता कपूर और भूषण कुमार।

लव रंजन की फिल्म
रिलीज डेट - 18 मार्च 2022
लव रंजन अपनी आगामी रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म साल 2022 तक ले जा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी फाइनल है। फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है और गुलशन कुमार व भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

भेड़िया
रिलीज डेट - 14 अप्रैल 2022
वरूण धवन और कृति सैनन स्टारर निर्माता दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स की ये तीसरी फिल्म होगी।

सालार
रिलीज डेट- 14 अप्रैल 2022
इस एक्शन फिल्म में प्रभास और श्रुति हसन नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन प्रसांत नील कर रहे हैं। जी हां, यह वरुण धवन की भेड़िया के साथ क्लैश कर रही है।

मे डे
रिलीज डेट- 29 अप्रैल 2022
अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह स्टारर यह फिल्म एक थ्रिलर ड्रामा होगी। फिल्म का निर्देशन अजय देवगन ही कर रहे हैं।

आदिपुरूष
रिलीज डेट- 11 अगस्त 2022
ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आदिपुरुष' पांच भाषाओं में बन रही है- हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़। फिल्म में फिलहाल प्रभास, सैफ अली खान और सनी सिंह का नाम फाइनल बताया गया है।

फाइटर
रिलीज डेट- 30 सितंबर 2022
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर इस एक्शन फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

एनिमल
रिलीज डेट- 5 अक्टूबर 2022
रणबीर कपूर, परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर यह फिल्म दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

गणपत- पार्ट 1
रिलीज डेट- 23 दिसंबर 2022
टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन स्टारर इस एक्शन फिल्म का निर्देशन विकास बहल करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications