बॉलीवुड के ऐसी फिल्में जो सिर्फ अंग्रेजों से लड़ाई नहीं बल्कि दिखाती है राष्ट्रप्रेम की कहानियां
इस साल हम आजादी के 75 साल मना रहे हैं। इतने सालों में हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री ने कई ऐसी फिल्में दर्शकों के सामने परोसी जो देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रही हैं। इन फिल्मों में मुख्य रूप से आजादी की लड़ाई, अंग्रेजों के जुल्म और भारतीयों के संघर्ष की कहानी को ही बयां किया गया है। लेकिन हाल के दिनों में बॉलीवुड में ऐसी फिल्मों को अधिक प्राथमिकता से साथ बनाना शुरू किया है, जिसमें राष्ट्र प्रेम तो झलकता है लेकिन उसमें स्वतंत्रता संग्राम या कोई युद्ध नहीं बल्कि देश की उपलब्धियों की कहानियां कही गयी हैं।
आइए ऐसी ही कुछ फिल्मों की झलकियां देखते हैं और जानते हैं क्या थी उनकी कहानियां-

गदर एक प्रेम कथा
सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी वाली यह फिल्म यूं तो एक प्रेम कहानी थी, लेकिन फिल्म में भारत-पाकिस्तान विभाजन का दर्द भी बखूबी बयां किया गया था। फिल्म में अमीषा ने एक पाकिस्तानी रईस और सनी ने हिन्दूस्तानी पंजाबी का किरदार निभाया था। साल 2001 में आयी यह फिल्म सुपर-डुपर हिट साबित हुई थी।

लगान
आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में आमिर खान ने भुवन की भूमिका निभाई थी। फिल्म की पृष्ठभूमि अंग्रेजों द्वारा लगान माफ करवाने की जरूर थी लेकिन यहां लड़ाई किसी युद्धभूमि पर नहीं बल्कि क्रिकेट के ग्राउंड में होती है। फिल्म में मुख्य किरदार में थे आमिर खान और ग्रेसी सिंह.. और निर्देशन किया था आशुतोष गोवारिकर ने।

परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण
फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया था। फिल्म में जॉन अब्राहम को प्रमुख भूमिका में देखा गया था। यह फिल्म बिना वर्दी वाले उसी हीरो की दास्तान है, जिसने अमेरिका की नाक के नीचे साल 1998 में पोखरण में 5 सफल परमाणु परीक्षण करवाए और देश को दुनिया भर में न्यूक्लियर एस्टेट का दर्जा देकर भारत को दुनिया के शक्तिशाली देशों में शामिल करवाया। फिल्म सत्य घटना पर आधारित है।

मिशन मंगल
साल 2019 में आयी मल्टीस्टारर इस फिल्म में अक्षय कुमार ने इसरो के वैज्ञानिक की भूमिका निभाई थी, जिसके नेतृत्व में भारत ने मंगल ग्रह पर अपना पहला रॉकेट भेजा था। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी, शरमन जोशी, एचजी दत्तात्रेय और सोनाक्षी सिन्हा जैसे एक्टर्स ने भी काम किया था और सभी इसरो के वैज्ञानिकों की भूमिका में थे। फिल्म में मिशन मंगल के साथ-साथ सभी एक्टर्स की निजी कहानियां भी साथ-साथ चलती है। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे सीमित साधनों में भारत ने मंगल अभियान जैसे असंभव को संभव कर दिखाया।

नमस्ते लंदन
लंदन में पली-बढ़ी भारतीय मूल की एक लड़की और पंजाब के गांव के एक लड़के की इस प्रेम कहानी कहीं- ना - कहीं भारतीयता का बोध कराती है। फिल्म में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार के साथ उपेन पटेल ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में दिग्गज अभिनेता स्व. ऋषि कपूर ने एक देशप्रेमी पिता की भूमिका निभाई जो अपनी बेटी का हाथ एक सच्चे हिन्दुस्तानी के हाथों में देना चाहता है।

चक दे इंडिया
हॉकी की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में एक हॉकी खिलाड़ी और उसकी देश के लिए ईमानदारी पर उठाये गये सवाल की कहानी है। फिल्म में शाहरुख खान ने महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान की भूमिका निभाई थी। फिल्म में विद्या मालवाड़े, सागरिका घाटे, शिल्पा शुक्ला आदि ने काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











