दिवाली पर रिलीज होकर भी इन फिल्मों का निकला दीवाला
मुंबई। दिवाली और फिल्मों का गहरा नाता है। फिल्मों में दिवाली की रोशनी और धूम भले ही हमें न दिखती हो, लेकिन दिवाली पर फिल्मों को रिलीज करने का ट्रेंड काफी पुराना है। कहावत है, फिल्मों को हिट कराना हो तो दिवाली या ईद के मौके पर रिलीज कराओ। और इसी को लेकर हमेशा बॉलीवुड निर्देशकों और अभिनेताओं में ठनी होती है। इस साल भी दिवाली के मौके पर फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' रिलीज होने वाली है।
वक्त की मांग देखिए कि जिस फिल्म का नाम ही हैप्पी न्यू ईयर है, उसे भी दिवाली के मौके पर चौके लगाने के लिए रिलीज किया जा रहा है। दिवाली पर रिलीज फिल्मों की फेहरिस्त देखी जाए तो सबसे ज्यादा फिल्में बॉलीवुड बादशाह शाहरूख खान की फिल्में ही है। लेकिन यही लिस्ट इस बात को गलत साबित करती है कि दिवाली पर रिलीज हर फिल्म पर सुपरहिट का लगना पक्का है।
यहां हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिवाली पर रिलीज तो बड़े अदब के साथ हुई, लेकिन पर्दे और बॉक्स ऑफिस पर टांय टांय फिस्स साबित हुई। तो फिर घुमाइए स्लाइडर और जानिए दिवाली पर रिलीज हुई फ्लॉप फिल्में:


Click it and Unblock the Notifications