जब चांद के आगे फीके पड़े सलमान-शाहरूख..गजब का है कनेक्शन!

करवा चौथ पर देखिए फिल्में जिनमें करवा चौथ मनाया गया और लोगों ने सीन को पसंद भी किया।

By Shweta

जब सब करवा चौथ मना ही रहे हैं तो फिर क्यों ना थोड़ा सा बॉलीवुड तड़का भी डाल दिया जाए? वैसे भी जब पेट में ज़ोरों की भूख लगी हो तो फिर फिल्में और शाहरूख - सलमान ही साथ देते हैं।जी हां बॉलीवुड की अधिकतर उन्ही फिल्मों में करवा चौथ दिखाए गए जिसमें शाहरूख खान या सलमान खान थे। है ना गजब का कनेक्शन।

[BdaySpcL-इन्होंने देखा सिर्फ स्टारडम..हर एक्टर के हैं ये बाप!]

तो बस हमने भी बना ली फिल्मों के बेस्ट करवा चौथ सीन की लिस्ट और अगर आप अपने पति या पत्नी के लिए व्रत हैं, तो फिर उनके साथ बैठकर ये बॉलीवुड रोमांस याद करने से अच्छा टाइमपास आपके पास नहीं होगा।आप भी देखिए किन किन फिल्मों में करवा चौथ को रोमांटिक अंदाज में मनाया गया।

करवा चौथ फिल्मों में मनाने की परंपरा ऐसा लगता है शाहरूख और काजोल ने ही शुरू की है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का वो सीन तो यद ही होगा आपको जब काजोल बेहोश होने का नाटक तक कर लेती हैं ताकि व्रत शाहरूख ही खोलें।

Karwa Chauth Special

करवा चौथ की नोक झोंक और चांद का छिपना, खेलना सब कुछ इस गाने में था और लोग रोमांस से पागल हो गए थे।

लेकिन सच तो सच होता है। हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय और अजय देवगन का करवा चौथ!

शाहरूख काजोल का ये चंद सेकंड का करवा चौथ का सीन सबका दिल जीत ले गया था।उपर से करवा चौथ स्पेशल ये गाना जो आज तक हर फंक्शन की शोभा बढ़ा देता है।

कितनी भी कोशिश कर लीजिए सलमान खान नहीं सुधर सकते। बीवी नं 1 में करिश्मा और सुष्मिता दोनों ने उनके लिए करवा चौथ रखा था लेकिन सलमान!

सलमान खान तो करवा चौथ एक्सपर्ट निकले हैं। इस फिल्म में भी करवा चौथ का एक खूबसूरत सीन हैं।

बाग़बान में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की केमिस्ट्री किसी को भी टक्कर देने के लिए काफी थी।उनकी ये करवा चौथ काफी इमोशनल थी।

शमिता शेट्टी और उनका अगर तुम मिल जाओ सबसे रोमांटिक और मीठा करवा चौथ सीन है।

ये शायद सबसे क्यूट करवा चौथ था और शाहिद - अमृता ने बहुत लोगों को बचपन की याद ज़रूर दिलाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X