सलमान खान 'टाइगर' से सीधे 'ट्यूबलाइट'..अब सलमान भी इस क्लब में शामिल!
फिल्मों बनाने के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान इस बात का रखा जाता है कि फिल्म का नाम कुछ ऐसा हो की ऑडियंस उससे खुद को कनेक्ट कर सकें और उन्हें फिल्म देखने में दिलचस्पी आए। साथ हीं से भी ध्यान रखा जाता है कि फिल्म के नाम से एक आइडिया मिले की फिल्म किस बारे में है।
सलमान खान को लेकर कबीर खान एक फिल्म बनाने जा रहे हैं ये तो खबरें बहुत दिन से आ रही थीं लेकिन फिल्म का नाम अब जाकर फाइनल हो गया है। फिल्म का नाम होगा ट्यूबलाइट। जी हां सलमान खान की फिल्म का नाम ट्यूबलाइट होगा। कोई सोच भी नहीं सकता की फिल्म का नाम ऐसा क्यों रखा गया है।आखिर फिल्म में होगा क्या।
[दोस्त थीं अजय देवगन की लेकिन सलमान ने साथ की सबसे ज्यादा फिल्में...]
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी कई बार फिल्मों के ऐसे नाम रखे गए की फिल्म देखना तो दूर नाम पढ़ के आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएं।ऐसी फिल्मों की लंबी लिस्ट है और अब तो सलमान खान भी इस अनोखे कल्ब में शामिल हो गए हैं।
देखिए सलमान खान की ट्यूबलाइट के अलावा भी इन फिल्मों का नाम क्या सोच कर रखा गया होगा। ये थोड़े अजीब जरूर हैं..थोड़े नहीं कुछ ज्यादा हीं अजीबोगरीब।


Click it and Unblock the Notifications