हसीना हो या कोई डॉन..ऐसी फिल्मों का हिट होना पक्का है..
श्रद्धा कपूर की हसीना फिल्म का आज फर्स्ट लुक आ गया। इसमें कोई शक नहीं है कि लोगों को ऐसी फिल्में पसंद आती है जो अंडरवर्ल्ड पर बनी हो।
बॉलीवुड में कुछ फिल्में बनने से पहले ही पता होती है कि हिट करेगी।आज श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म हसीना : क्वीन ऑफ मुंबई का फर्स्ट लुक आया है जिसमें श्रद्धा कपूर को देखकर पता चल रहा है कि वो बस छा जाने के लिए तैयार हैं।
फिल्म दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पर बनी है जो अपने भाई से जुड़े कई मामलों को संभालती थी। श्रद्धा कपूर भी फिल्म के फर्स्ट लुक में बेहद शानदार लग रही हैं। उम्मीद है कि वो फिल्म में भी बहुत ही अच्छी लगेंगी। ऐसी फिल्मों को लोग देखना अक्सर पसंद करते हैं।
[तो शाहरूख खान ने किसे माना.. बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार!]
अंडरवर्ल्ड एक ऐसा विषय है जिसके बारे में लोग जानना चाहते हैं कि कैसे घटनाओं को अंजाम दिया जाता है और कैसे क्या होता है। खासकर अगर फिल्म में दाउद इब्राहिम जैसे डॉन को दिखाया जाए तो इंटरेस्ट वैसे भी और बढ़ जाता है।
डॉन और गैंगस्टर से जुड़ी एक और बेहतरीन फिल्म इस साल 14 जुलाई को रिलीज होगी और पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को पसंद भी आएगी। आखिर फिल्म को अपूर्व लाखिया बना रहे हैं जो ऐसी ही फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











