इन फिल्मों ने खूब रुलाया..अजय देवगन से सनी देओल तक की दिखी धाकड़ एक्टिंग
ये हैं वो फिल्में जो भारतीय सैनिकों की ज़िंदगी पर बनाई गईं।
आज कारगिल दिवस है और सोशल मीडिया पर #KargilVijayDiwas के नाम से ये लगातार ट्रेंड कर रहा है। 26 जुलाई को ठीक 17 साल पहले भारतीय सेना जांबाजों ने कारगिल को पाकिस्तान सेना और उसके आतंकियों से आज़ाद कराया था। इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ये दिन भारत के इतिहास का काफी खास दिन है जिसे हर साल मनाया जाता है, क्योंकि भारत के लिए ये दिन वाकई में आज़ादी का दिन था। बात करें फिल्मों की तो भारतीय सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें भारतीय सैनिकों की जिंदगी, देशभक्ति की भावना, पड़ोसी मुल्क से युद्ध दिखाया गया है।
आज कारगिल विजय दिवस के मौके पर ये सभी फिल्में याद करने का दिल कर गया जिसमें हमारे भारतीय सैनिकों के बलीदान, शहादत, देश के लिए कुर्बानी को लोगों के सामने फिल्म के जरिए एक छोटा सा उदाहरण देनें की कोशिश की गई है। डालिए इन फिल्मों पर एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications